facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता

बिग बाजार 2010-11 तक महाराष्ट्र में खोलेगा 48 नए स्टोर

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 11:04 AM IST

किशोर बियाणी द्वारा प्रवर्तित फ्यूचर समूह के हायपरमार्केट की रिटेल श्रृंखलाओं का प्रमुख ब्रांड बिग बाजार की महाराष्ट्र में 48 नए स्टोर खोलने की योजना है। बिग बाजार आगामी दो वर्षों यानि 2010-11 तक मालाड, घाटकोपर, सोलापूर और पुणे में स्टोर खोलेगी। वित्तीय वर्ष 2008-09 में बिग बाजार ने 5,500 करोड़ रुपये की बिक्री कारोबार का लक्ष्य निर्धारित किया है।
बुधवार, 24 दिसंबर को बिग बाजार ने नासिक में अपने दूसरे हायपरमार्केट की शुरुआत की। वर्तमान में पूरे देश में बिग बाजार के 62 शहरों में 103 हायपरमार्केट स्टोर हैं, जिसमें से 23 स्टोर महाराष्ट्र में है। नासिक में शुरु किया गया दूसरा नया स्टोर 41,000 स्केवर फीट क्षेत्र में व्याप्त है और कंपनी ने इस हायपरमार्केट को स्थापित करने में 3 करोड़ रुपये (जिसमें प्रॉपर्टी की कीमत शामिल नहीं है) का निवेश किया है।
कंपनी के राष्ट्रीय व्यापार प्रबंधक, शरद वेंकट ने कंपनी के विस्तार कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, "आगामी दो वर्षों में हम पूरे देश में 240 नए हायपरमार्केट खोलने जा रहे है। जिसमें से 20 फीसदी (48 स्टोर) हायपरमार्केट केवल महाराष्ट्र में खोले जायेंगे और इन 48 हायपरमार्केट स्टोरों के लिए कुल 2.4 लाख स्केवर फीट जगह व्याप्त की जायेगी।"

Advertisement
First Published - December 26, 2008 | 1:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement