facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

भारतपे की एमएसएमई के लिए 7,000 करोड़ के फंड की योजना

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:28 AM IST

फिनटेक कंपनी भारतपे के समूह अध्यक्ष सुशील समीर को रेजरपे सहित अपनी प्रतिद्वंद्वियों की प्रशंसा करने से कोई गुरेज नहीं है। उन्होंने कहा, ‘रेजरपे एक उम्दा कारोबार है। मैं इसे पसंद करता हूं। वह भारत में सर्वाधिक विश्वसनीय फिनटेक कंपनियों में से एक है।’
भारतपे किराना सहित ऑफलाइन कारोबार को भुगतान तकनीक और डिजिटल ऋण मुहैया कराती है।   
दिल्ली स्थित यह कंपनी अब वित्त सेवा बाजार में गहरे तक उतरने की योजना बना रही है। इस दिशा में कंपनी का जोर मुख्य तौर पर मर्चेंट और छोटे कारोबारों पर होगा। भारतपे के इस कदम से रेजरपे, कैपिटल फ्लोट, बिजनेस टू बिजनेस ई-कॉमर्स कंपनी उड़ान और फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक सचिन बंसल की नवी के साथ उसकी प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
आरंभ में भारतपे की योजना ऋण क्षेत्र में पेशकशों को विस्तार देना है जिसको लेकर समीर का मानना है कि यह 500 अरब डॉलर का अवसर है। सिक्वेया समर्थित इस कंपनी की योजना मर्चेंट और छोटे कारोबारियों के लिए अपने ऋण कारोबार को बढ़ाना है। इसके लिए कंपनी अगले वर्ष मार्च से 7,000 करोड़ रुपये का ऋण मुहैया कराएगी।
समीर ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘इनमें से अधिकांश मर्चेंट और कारोबार ऋण के लिहाज से नए है जिन्हें बैंक और एनबीएफसी (गैर बैंकिंग वित्त कंपनियां) ऋण नहीं देते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘अब तक हम खुदरा विक्रेताओं के साथ ही काम कर रहे थे। छोटे और मध्यम उद्यमों, वितरकों, व्यापारियों और थोक विक्रेताओं को वास्तव में ऋण की जरूरत कहीं अधिक है। हमारा उद्देश्य सभी एसएमई के लिए बैंक बनना है।’
इस अंतर को समाप्त करने के लिए भारतपे अपने ऋण उत्पाद को वितरक से खुदरा विक्रेता (डी2आर) तक फैला रहा है। उत्पाद को इस तरह से तैयार किया गया है जिससे विभिन्न उद्योगों में वितरकों, थोक विक्रेताओं, व्यापारियों और डीलरों को तुरंत ऋण मिल सकेगा। नए ऋण उत्पाद के तहत कंपनी 7 से 30 दिनों के लिए 50 लाख रुपये तक बिना गिरवी के ऋण की पेशकश करेगी।
भारतपे ने कहा कि वह ऐसे वित्त उत्पादों को तैयार करने के लिए प्रतिबद्घ है जो 6 करोड़ से अधिक एसएमई को ऋण की दिक्कत से मुक्ति दिलाकर उन्हें अपने कारोबार को बढ़ाने में मददगार साबित होगा।
वितरकों को क्रेडिट लाइन की पेशकश करने वाला उत्पाद फिलहाल 10 शहरों में है। यह अपने लॉन्च के एक महीने के भीतर ही करीब 2,000 एसएमई को पंजीकरण के लिए आकर्षित कर चुका है।
समीर ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य इस पेशकश को उन सभी 100 शहरों में मुहैया कराना है जहां वित्त वर्ष 2022 के अंत तक हमारी मौजूदगी है। गत एक वर्ष में हम देश में सबसे बड़े बी2बी फिनटेक ऋणदाताओं में से एक बनकर उभरे हैं।’        
यह पेशकश एफएमसीजी (बहुत तेजी से बिकने वाले उपभोक्ता उत्पाद), फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार सहित विभिन्न उद्योगों के कारोबार के लिए है। इसमें शामिल अन्य उद्योग हैं डेरी, व्यावसायिक, वाहन पुर्जे, स्टेशनरी, फैशन के साथ साथ सौंदर्य और कॉस्मेटिक्स आदि।
यह प्लेटफॉर्म कारोबारियों को खुदरा विक्रेताओं से अपने संग्रहों का सुराग रखने में मदद करेगी। ऋण शून्य प्रक्रिया शुल्क और न्यूनतम कागजी कार्रवाई के साथ कम दर उपलब्ध है। कंपनी ने कहा कि डी2आर फाइनैंस ऋण देने में तत्परता दिखाती है और इस काम के लिए एक कारोबारी दिवस का समय लेती है।
भारतपे ने विगत 2.5 वर्षों से लाखों खुदरा कारोबारियों के साथ करीब से काम किया है और उन्हें वित्त सेवा उत्पादों से समृद्घ  बनाया है।
हाल ही में कंपनी ने कहा कि उसने वित्त वर्ष 2021 में ऋण बांटने के अपने 1,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार कर लिया है और इसलिए इसे संशोधित कर 1,250 करोड़ रुपये कर दिया है।

Advertisement
First Published - March 30, 2021 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement