facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026 नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई तो ITR कैसे फाइल करेंकोचीन शिपयार्ड OFS पर निवेशकों की टूट पड़ी भीड़, सरकार ने ‘ग्रीन शू ऑप्शन’ किया लागूExplainer: ब्राजील ने 50 साल में कैसे रची E100 एथेनॉल क्रांति, भारत के लिए क्या हैं बड़े सबक?Long-duration bonds: सरकारी गारंटी के साथ स्थिर रिटर्न… लॉन्ग ड्यूरेशन वाले G-Secs में निवेश कितना सही?दिल्ली में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; IMD ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’एक ही कंपनी, एक जैसी सैलरी फिर भी क्यों नहीं मिलता एक बराबर लोन? एक्सपर्ट्स से समझें इसके पीछे का गणितविदेश जाने का है प्लान? Visa Apply करने से पहले ITR को लेकर जान लें ये बड़ी बातयूपी में जरूरत का आधा मिल रहा है खाद, सरकार का दावा-कोई कमी नहींEquity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंदचीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहक

आसुस के नए पीसी होंगे अब बाजार में कम

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:33 PM IST

ई पीसी बनाने के लिए मशहूर ताइवान की कंप्यूटर और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी आसूस ने कहा है कि 2009 में वह कम संख्या में ई पीसी लॉन्च करेगी।
आसुस इंडिया के कंट्री हेड (नोटबुक और ई पीसी) स्टैनली वू ने कहा है, ‘इस साल हमलोग ई पीसी की संख्या कम करेंगे, क्योंकि बाजार में ई पीसी की एस101 और 1002एचए जैसे मॉडल पहले से ही मौजूद हैं।’
आसुस ने यह भी कहा है कि वे नई पीसी भी कम संख्या में लॉन्च करेंगे। वू कहते हैं, ‘2008 में तकरीबन 30,000 नोटबुक की बिक्री दर्ज की गई। हम उम्मीद करते हैं कि 2009 में हम 3 लाख नोटबुक की बिक्री करेंगे। ई पीसी का बाजार बढ़ रहा है और उपभोक्ताओं को हमारा यह उत्पाद काफी भा रहा है।’
कंपनी उम्मीद करती है कि 2009 में अंतरराष्ट्रीय नोटबुक के बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 30 फीसदी तक हो सकती है। अभी दुनियाभर में 2 करोड़ 50 लाख नोटबुक का बाजार है। इस साल आसुस एक ई पीसी और लाने जा रही है, जिसकी बैट्री लाइफ 9.5 घंटे की होगी और इसमें नेक्स्ट जेनरेशन का प्रोसेसर इंटेल एटम एन280 लगा होगा।
आसुस अपनी 12 कारोबार इकाइयों को संगठित कर 6 खंडो नोटबुक, ई पीसी, ई डेस्कटॉप, हैंडहेल्ड, मदर बोर्ड और डिस्प्ले में वर्गीकृत भी कर रही है।

Advertisement
First Published - April 1, 2009 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement