facebookmetapixel
Advertisement
HCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछलारिमोट से ई-रिक्शा बंद होने का खतरा! सरकार ने ऐप स्टोर से हटाए 2 संदिग्ध चीनी ऐपPersonal Loan से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, वरना पहली बार में ही रिजेक्ट हो सकता है आवेदनNifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असर

आर्सेलर-मित्तल को भी डसा मंदी के नाग ने

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:46 AM IST

दुनिया की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी आर्सेलर-मित्तल स्टील को पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में भारी नुकसान हुआ है। इसी वजह से कंपनी ने बुधवार को घोषणा की कि वह अब और ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।
अभी तक उसकी योजना  9,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की थी। प्रवासी भारतीय लक्ष्मी निवास मित्तल की इस कंपनी ने कहा कि वर्ष 2008 में उसका शुध्द मुनाफा नौ फीसदी घटकर 9.4 अरब डालर हो गया।
आर्थिक मंदी से निपटने के लिए आर्सेलर-मित्तल चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपने उत्पादन में कटौती को जारी रखेगा। इसके चलते 9,000 कर्मचारियों की छंटनी से जुड़े पूर्वानुमान को और भी बढ़ाया जा सकता है।
कंपनी के वित्त निदेशक आदित्य मित्तल ने बताया कि, ‘अब कंपनी उत्पादन में जुटे कर्मचारियों के लिए भी स्वेच्छा से कंपनी छोड़ने की योजना को अपनाने जा रही है।’ गौरतलब है कि 2008 की आखिरी तिमाही में समूह को 2.6 अरब डॉलर का नुकसान हुआ, जबकि 2007 की इसी अवधि में उसे 2.4 अरब डॉलर का शुध्द मुनाफा हुआ था।
वह इस वर्ष की पहली तिमाही में उत्पादन में कटौती को जारी रखेगी। इस दौरान कंपनी की बिक्री में भी 21.11 फीसदी यानी करीब पांच अरब डॉलर की गिरावट आई है। इस साल कंपनी सिर्फ 22.08 अरब डॉलर के उत्पाद बेच पाई, जबकि पिछले साल उसने 27.99 अरब डॉलर की बिक्री की थी।
कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी लक्ष्मी निवास मित्तल ने बताया कि, ‘आर्सेलर-मित्तल ने वैसे 2008 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन आखिरी तिमाही में मंदी के माहौल ने सब गुड़गोबर कर दिया।’

Advertisement
First Published - February 11, 2009 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement