facebookmetapixel
Advertisement
विदेशों में बढ़ रहा भारतीय कंपनियों का निवेश, अब कंस्ट्रक्शन सेक्टर भी दौड़ में; सिंगापुर फिर बना पहली पसंदयूरोप में डीजल संकट गहराया, Reliance ने बढ़ाया एक्सपोर्ट; ब्राजील को भी रिकॉर्ड सप्लाईVedanta Share: Hindustan Zinc के दम पर दौड़ेगा शेयर? Q1 के बाद ब्रोकरेज ने जारी किए नए टारगेटGold silver price today:सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसलीNew Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचार

Apraava Energy को NTPC से 300 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट मिला

Advertisement

यह परियोजना राजस्थान में अप्रावा की उपस्थिति को और मजबूत करती है। जनवरी, 2024 में एनएचपीसी के माध्यम से इसकी पहली 250 मेगावाट की नई सौर परियोजना की घोषणा की गई थी।

Last Updated- September 12, 2024 | 1:58 PM IST
renewable energy
Representative image

एकीकृत ऊर्जा समाधान प्रदाता अप्रावा एनर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी से 300 मेगावाट की सौर परियोजना मिली है। कंपनी ने बयान में कहा कि यह परियोजना राजस्थान में 24 महीने की निर्धारित अवधि में स्थापित की जाएगी।

इसे ई-रिवर्स नीलामी प्रणाली के माध्यम से 2.65 रुपये प्रति किलोवाट घंटे की दर से हासिल किया गया है। बयान के अनुसार, अप्रावा एनर्जी ने अंतरराज्यीय पारेषण तंत्र (आईएसटीएस) से जुड़ी 300 मेगावाट (मेगावाट) सौर ऊर्जा परियोजना के लिए एनटीपीसी लिमिटेड के साथ एक बिजली खरीद समझौते (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह परियोजना राजस्थान में अप्रावा की उपस्थिति को और मजबूत करती है। जनवरी, 2024 में एनएचपीसी के माध्यम से इसकी पहली 250 मेगावाट की नई सौर परियोजना की घोषणा की गई थी।

इन दो सौर परिसंपत्तियों के अलावा, राजस्थान में अप्रावा की पहले से तीन पवन परियोजनाएं भी हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता 253.6 मेगावाट है, साथ ही तीन निर्माणाधीन पारेषण परियोजनाएं भी हैं।

अप्रावा एनर्जी के प्रबंध निदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने बयान में कहा, “हम अपने बढ़ते नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) खंड में अब तक की सबसे बड़ी सौर परियोजना को शामिल करने पर उत्साहित हैं।”

यह बोली भारत में कहीं भी 1,500 मेगावाट आईएसटीएस से जुड़ी सौर पीवी बिजली परियोजनाएं स्थापित करने के लिए एनटीपीसी द्वारा जारी सौर निविदा का हिस्सा है। एनटीपीसी और अप्रावा एनर्जी के बीच पीपीए, आपूर्ति की निर्धारित तिथि से 25 वर्ष की अवधि के लिए है। समझौते के तहत अप्रावा एनर्जी पीपीए अवधि के लिए परियोजना के निर्माण, स्वामित्व और संचालन के लिए जिम्मेदार होगी।

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 1:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement