facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026 नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई तो ITR कैसे फाइल करेंकोचीन शिपयार्ड OFS पर निवेशकों की टूट पड़ी भीड़, सरकार ने ‘ग्रीन शू ऑप्शन’ किया लागूExplainer: ब्राजील ने 50 साल में कैसे रची E100 एथेनॉल क्रांति, भारत के लिए क्या हैं बड़े सबक?Long-duration bonds: सरकारी गारंटी के साथ स्थिर रिटर्न… लॉन्ग ड्यूरेशन वाले G-Secs में निवेश कितना सही?दिल्ली में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; IMD ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’एक ही कंपनी, एक जैसी सैलरी फिर भी क्यों नहीं मिलता एक बराबर लोन? एक्सपर्ट्स से समझें इसके पीछे का गणितविदेश जाने का है प्लान? Visa Apply करने से पहले ITR को लेकर जान लें ये बड़ी बातयूपी में जरूरत का आधा मिल रहा है खाद, सरकार का दावा-कोई कमी नहींEquity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंदचीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहक

ए ओ स्मिथ भारत में बनाएगी गीजर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:42 PM IST

जल संबंधी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली दिग्गज अमेरिकी कंपनी ए ओ स्मिथ  ने कंपनी ने भारत में गीजर बनाने का संयंत्र लगाने का फैसला किया है। कंपनी बेंगलुरु में यह संयंत्र लगाएगी।


ए ओ स्मिथ के अंतरराष्ट्रीय कारोबार के उपाध्यक्ष डेविड वारेन ने बताया कि भारत में लगभग 650 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक वाटर हीटर बाजार में कंपनी ने 30 फीसद हिस्सेदारी का लक्ष्य रखा है। अगले दो साल में वह इस बाजार की सबसे बड़ी खिलाड़ी बनना चाहती है। इसके लिए वह विनिर्माण के मामले में भी आगे होना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘बेंगलुरु में हम 20 एकड़ जमीन पर संयंत्र लगा रहे हैं। यह कारखाना 2010 में उत्पादन शुरू कर देगा। तब तक हम चीन में नानचिंग संयंत्र से वाटर हीटर मंगाकर भारत में बेचेंगे। उस संयंत्र को भारत पर ध्यान देकर ही बनाया गया है।’

हालांकि वारेन ने यह नहीं बताया कि बेंगलुरु संयंत्र में कितना निवेश किया जा रहा है और उसकी उत्पादन क्षमता कितनी होगी। उन्होंने यह जरूर कहा कि निवेश लाखों डॉलर में होगा। कंपनी की भारतीय इकाई के सेल्स और मार्केटिंग प्रबंधक तमाल चौधरी ने बताया कि भारत में पिछले साल 16 लाख से भी ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक वाटर हीटर बेचे गए थे। इस आंकड़े में सालाना दस फीसद से भी ज्यादा का इजाफा हो रहा है। कंपनी अगले साल तक इस बाजार में पांच फीसद हिस्सेदारी का लक्ष्य रख रही है।

Advertisement
First Published - September 18, 2008 | 12:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement