facebookmetapixel
Advertisement
कोचीन शिपयार्ड OFS पर निवेशकों की टूट पड़ी भीड़, सरकार ने ‘ग्रीन शू ऑप्शन’ किया लागूExplainer: ब्राजील ने 50 साल में कैसे रची E100 एथेनॉल क्रांति, भारत के लिए क्या हैं बड़े सबक?Long-duration bonds: सरकारी गारंटी के साथ स्थिर रिटर्न… लॉन्ग ड्यूरेशन वाले G-Secs में निवेश कितना सही?दिल्ली में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; IMD ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’एक ही कंपनी, एक जैसी सैलरी फिर भी क्यों नहीं मिलता एक बराबर लोन? एक्सपर्ट्स से समझें इसके पीछे का गणितविदेश जाने का है प्लान? Visa Apply करने से पहले ITR को लेकर जान लें ये बड़ी बातयूपी में जरूरत का आधा मिल रहा है खाद, सरकार का दावा-कोई कमी नहींEquity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंदचीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहकFund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पार

और बड़ा हुआ बड़े मियां का कद

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:42 PM IST

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने आंध्र प्रदेश के अपतटीय गहरे समुद्र स्थित कृष्णा-गोदावरी बेसिन से प्राकृतिक गैस का उत्पादन शुरू कर देश के ऊर्जा क्षेत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।
करीब 44,175 करोड़ रुपये की इस परियोजना से देश में प्राकृतिक गैस का उत्पादन दोगुना होने की उम्मीद है। कंपनी ने सरकार से अनुमति मिलने के महज 6 वर्ष में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि जानकारों का कहना है कि इस तरह की परियोजना को शुरू करने में कम से कम 8-9 साल का वक्त लगता है।
पेट्रोलियम सचिव आर.एस. पांडेय ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रोजाना 25 लाख घनमीटर प्रतिदिन गैस का उत्पादन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि रिलायंस की गैस से भारत को तेल आयात बिल में सालाना 9 अरब डॉलर की बचत होगी। गैस की बिक्री से सरकार को 14 अरब डॉलर का राजस्व मिलेगा।
दूर होगी ईंधन की किल्लत
देश में प्राकृतिक गैस का उत्पादन दोगुना होने की उम्मीद
उर्वरक कंपनियों और बिजली संयंत्रों को मिलेगी राहत
तेल आयात बिल में सालाना 9 अरब डॉलर बचत की उम्मीद
गैस आवंटन पर मंत्रियों की बैठक अगले सप्ताह
मंत्रियों का अधिकार प्राप्त समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज के केजी बेसिन के डी 6 ब्लॉक से निकलने वाली प्राकृतिक गैस को बिजली संयंत्रों में आवंटित करने पर फैसला करने के लिए अगले सप्ताह बैठक करेगा। 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग ने 9 अप्रैल को ईजीओएम की बैठक आयोजित करने की मंजूरी दी है। समूह की बैठक पिछले सप्ताह आयोजित होनी थी, लेकिन विपक्ष के एक वरिष्ठ नेता द्वारा चुनाव आयोग को शिकायत किए जाने पर इसे टाल दिया गया था।

Advertisement
First Published - April 2, 2009 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement