facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

300 रुपये से सस्ते प्रोडक्ट्स पर Amazon ने हटाया कमीशन, छोटे विक्रेताओं को राहत

Advertisement

Amazon ने कहा कि यह फैसला छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देने और विक्रेताओं को अमेजन पर बिजनेस बढ़ाने में मदद करने के मकसद से लिया गया है।

Last Updated- March 24, 2025 | 11:53 AM IST
Amazon India
Representative image

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon India ने एक बड़ा ऐलान किया है। अब वह अपने प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले 300 रुपये से कम कीमत के 1.2 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर विक्रेताओं से कोई रेफरल शुल्क (commission) नहीं लेगी।

कंपनी ने कहा कि यह फैसला छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देने और विक्रेताओं को Amazon India पर बिजनेस बढ़ाने में मदद करने के मकसद से लिया गया है।

135 कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर लागू होगा फायदा

Amazon का ये फैसला परिधान, जूते, फैशन ज्वेलरी, ग्रॉसरी, होम डेकोर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, खिलौने, किचन आइटम और पालतू जानवरों से जुड़े सामान समेत कुल 135 कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर लागू होगा।

शिपिंग और हैंडलिंग शुल्क में भी कटौती

Amazon ने कहा कि उसने ईजी शिप और सेलर फ्लेक्स जैसी डिलीवरी सेवाएं इस्तेमाल करने वाले विक्रेताओं के लिए फ्लैट शिपिंग रेट शुरू की है। अब राष्ट्रीय शिपिंग दरें घटकर 77 रुपये से 65 रुपये पर आ गई हैं। इसके अलावा, 1 किलोग्राम से कम वजन वाले हल्के सामानों पर हैंडलिंग शुल्क में 17 रुपये तक की कटौती की गई है।

7 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम

Amazon India के सेलिंग पार्टनर सर्विसेज के डायरेक्टर अमित नंदा ने कहा, “कम कीमत वाले करोड़ों प्रोडक्ट्स पर रेफरल शुल्क हटाकर और शिपिंग खर्च घटाकर हम विक्रेताओं के लिए अमेजन डॉट इन पर बिक्री को और आसान बना रहे हैं।” नए शुल्क 7 अप्रैल 2025 से लागू होंगे। फिलहाल अमेजन इंडिया के मार्केटप्लेस पर 16 लाख से ज्यादा विक्रेता मौजूद हैं।

Advertisement
First Published - March 24, 2025 | 11:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement