facebookmetapixel
Advertisement
Red Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिसEPF Scheme 2026: PF में अब सिर्फ 1,800 रुपये तक होगा अनिवार्य योगदान? जानिए नए नियम से कर्मचारियों पर क्या पड़ेगा असरदिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिना रुके कटेगा टोल, कैमरा पढ़ेगा नंबर प्लेट, अपने आप कटेगा पैसाबैंकिंग सेक्टर में कौन देगा बेहतर रिटर्न? मजबूत ग्रोथ और कम NPA के दम पर ये 4 शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदUsername फीचर पर सरकार की सख्ती के बीच WhatsApp ने दी सफाई, जारी किए FAQsमहंगे भाव ने बदली किसानों की पसंद, मक्का छोड़ फिर सोयाबीन की खेती की ओर लौटे किसानबड़े डेवलपर्स कराएंगे मुनाफे का सौदा! मोतीलाल ओसवाल ने Lodha, DLF समेत 4 शेयरों पर दिए 39% तक अपसाइड के टारगेटरोज UPI से पेमेंट करते हैं? जानिए इससे Credit Score पर पड़ता है असर या नहींऑटो शेयर खरीदने की सोच रहे हैं? जून सेल्स के बाद Eicher, TVS और Bajaj Auto पर ब्रोकरेज की राय जान लीजिएIndian Passport Ranking 2026: भारत की रैंकिंग में मामूली सुधार, चीन ने लगाई लंबी छलांग; जानिए टॉप पर कौन

Amazon ने समीर कुमार को भारत का ‘कंट्री मैनेजर’ किया नियुक्त

Advertisement

समीर कुमार 1999 में Amazon में शामिल हुए थे। वह उस मूल दल का हिस्सा थे जिसने 2013 में एमेजॉन.इन की योजना बनाई और उसे पेश किया।

Last Updated- September 18, 2024 | 11:17 AM IST
Amazon India
Representative image

ई-कॉमर्स क्षेत्र की बड़ी कंपनी Amazon ने समीर कुमार को भारत का ‘कंट्री मैनेजर’ नियुक्त करने की बुधवार को घोषणा की। भारत के मौजूदा ‘कंट्री मैनेजर’ मनीष तिवारी के इस्तीफे के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है।

कंपनी की ओर से शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की जानकारी देते हुए कहा गया, कुमार इस बदलाव पर मनीष तिवारी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कुमार एक अक्टूबर से भारत की परिचालन संबंधी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

कुमार 1999 में Amazon में शामिल हुए थे। वह उस मूल दल का हिस्सा थे जिसने 2013 में एमेजॉन.इन की योजना बनाई और उसे पेश किया।

उभरते बाजारों के लिए Amazon के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने एक आंतरिक ई-मेल में कहा, ‘‘ Amazon के साथ काम करने का 25 साल का अनुभव रखने वाले समीर कुमार अब कंपनी के भारत उपभोक्ता व्यवसाय की देखरेख करेंगे, क्योंकि अमेजन इंडिया के वर्तमान ‘कंट्री मैनेजर’ मनीष तिवारी ने अमेजन के बाहर अवसर तलाशने का फैसला किया है।’’

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 11:17 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement