facebookmetapixel
Advertisement
बाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौकापश्चिम एशिया संकट की मार! भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती के संकेत: FICCI सर्वेOYO की पेरेंट कंपनी लाएगी ₹6,650 करोड़ का IPO; जानिए कमाई, कर्ज व प्रमोटर्स से जुड़े सभी जरूरी फैक्ट्स

एयरटेल और रिम लाए ब्लैकबेरी पर्ल

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 6:05 PM IST

ब्लैकबेरी के दीवानों के लिए एक और अच्छी खबर है। एयरटेल और रिसर्च इन मोशन (रिम) उनके लिए तमाम खूबियों से भरपूर ब्लैकबेरी पर्ल फ्लिप स्मार्ट फोन लेकर आई हैं। इस फोन को आज ही भारतीय बाजार में उतारा गया है।


एयरटेल और रिम ने इस फोन की कीमत 21,990 रुपये रखी है।?इस स्मार्टफोन में टाइपिंग और डायलिंग के लिए खासी आसान सुविधाएं हैं। कंपनियों को भरोसा है कि कामकाजी लोगों के साथ युवा भी इसे पसंद करेंगे।

एयरटेल मोबाइल सर्विस के मुख्य मार्केटिंग अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि ब्लैकबेरी पर्ल फ्लिप आधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल फोन है। इसमें विश्व स्तर के उपकरण हैं, जिसमें व्यापक प्रयोग सुविधाएं मौजूद हैं।

कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस फोन में रिम सुविधा के साथ ई-मेल विकल्प, मल्टीमीडिया सेवा, टैक्स्ट और पिक्चर मैसेज के साथ में वेब ब्राउसिंग और बिल्ट-इन-वाईफाई आदि फीचर शामिल हैं।

इसके साथ ही इसमें फेस बुक, यू टयूब, और माई स्पेस जैसी विभिन्न सोशल नेटवर्क साइट्स में सर्फिंग की सुविधा भी दी गई है।

इंडिया रिसर्च और मोशन इंडिया की उपाध्यक्ष फ्रेनी बावा ने बताया कि यह स्मार्टफोन आधुनिक कम्युनिकेशन के साथ मजेदार और स्टाइलिश है। कंपनी एयरटेल के साथ ब्लैकबेरी स्मार्टफोन को पेश करके बहुत उत्साहित हैं।

गौरतलब है कि एयरटेल इससे पहले ऐपल का 3जी आईफोन भी भारत में उतार चुकी है, जिसे काफी सफलता मिली थी। ग्राहकों ने इस फोन को हाथों हाथ लिया था।

Advertisement
First Published - January 6, 2009 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement