facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

Air India 22 जनवरी से करेगी A350 विमानों का परिचालन

Advertisement

विमान बेंगलूरु-मुंबई-चेन्नई-बेंगलूरु-चेन्नई-हैदराबाद-बेंगलूरु मार्ग में मंगलवार को छोड़कर हर दिन उड़ान भरेगा। मंगलवार को विमान बेंगलूरु-दिल्ली-बेंगलूरु मार्ग पर संचालित होगा।

Last Updated- January 01, 2024 | 11:08 PM IST
Air India-एयर इंडिया

टाटा की विमानन कंपनी एयर इंडिया 22 जनवरी से घरेलू मार्गों पर अपने पहले ए350 विमान का परिचालन शुरू करेगी। कंपनी को पिछले महीने ही चौड़ी बॉडी वाले विमान मिले हैं।

विमानन कंपनी ने कहा कि इसकी बुकिंग शुरू हो गई है और छोटे मार्गों पर ही उड़ान संचालित की जाएंगी। यह बेंगलूरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई जैसे शहरों से यात्रियों को ले जाएगा। इसमें पहली उड़ान बेंगलूरु से मुंबई के लिए होगी।

विमान बेंगलूरु-मुंबई-चेन्नई-बेंगलूरु-चेन्नई-हैदराबाद-बेंगलूरु मार्ग में मंगलवार को छोड़कर हर दिन उड़ान भरेगा। मंगलवार को विमान बेंगलूरु-दिल्ली-बेंगलूरु मार्ग पर संचालित होगा।

Also read: नई सरकारी परियोजनाओं में आई रिकॉर्ड कमी, रिपोर्ट में सामने आए डेवलपमेंट के कई आंकड़े

टाटा समूह के निवेश वाली विमानन कंपनी की योजना घरेलू मार्गों के लिए इस विमान का उपयोग शुरू करने और बाद में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इसकी सेवा का विस्तार करने की है। ए350-900 विमान में 316 सीटें होंगी। इसमें 28 बिजनेस क्लास, 24 प्रीमियम इकनॉमी और 264 इकनॉमी श्रेणी की सीटें होंगी।

विमानन कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा, ‘भारत का पहला एयरबस ए350 इस महीने 22 तरीख को वाणिज्यिक परिचालन में आएगा।’ इसकी उड़ानें बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई से परिचालित होंगी। बयान के अनुसार, ‘बाद में ए350 विमानों को लंबी दूरी की उड़ानों के लिए तैनात किया जाएगा।’

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement