facebookmetapixel
Advertisement
होर्मुज संकट से भारत को लगी बड़ी चपत! ईंधन आयात पर ₹2 लाख करोड़ का अतिरिक्त बोझएफडी पर 7.20% तक ब्याज, एचडीएफसी बैंक और फेडरल बैंक ने बदलीं दरें2030 तक 36.7 अरब डॉलर का होगा भारत का मीडिया-मनोरंजन बाजार, डिजिटल ऐड और OTT से मिलेगी रफ्तारUS में 20 साल चला म्युचुअल फंड बूम, क्या अब है भारत की बारी? इन आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीद₹900 करोड़ के बायबैक का ऐलान, 3% से ज्यादा चढ़ा ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग का शेयरSBI के मजबूत नेटवर्क का मिलेगा फायदा! जेफरीज को इस शेयर में 26% तेजी की उम्मीदNBFC शेयरों में शुरू होगी तेजी? मुनाफे में 24% ग्रोथ का अनुमान, ये 4 शेयर ब्रोकरेज को पसंदटाटा संस में हिस्सेदारी से पैसा जुटाएगा शापूरजी पल्लोनजी समूह? इन 3 विकल्पों पर चल रही बातचीतसोने की तेजी से बढ़ेगा गोल्ड लोन कारोबार, इन कंपनियों को मिल सकता है फायदा, मनप्पुरम बना टॉप पिकपैसा डबल! टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स की 111% प्रीमियम पर लिस्टिंग, हर लॉट पर ₹16560 का फायदा

AI अलायंस ने 7 भारतीय सदस्यों को शामिल किया

Advertisement

इन कंपनियों में आईआईटी बंबई भी शामिल है जो अलायंस के संस्थापक सदस्यों में से एक है।

Last Updated- September 18, 2024 | 10:14 PM IST
AI

ओपन सोर्स एआई का समर्थन करने के लिए मेटा और आईबीएम जैसी कंपनियों की अगुआई वाले वैश्विक कंसोर्टियम ‘एआई अलायंस’ ने आज भारत से सात नए सदस्यों को जोड़ा। इनमें इन्फोसिस, एआई4भारत (आईआईटी मद्रास), आईआईटी जोधपुर, किसानएआई, पीपुल+एआई, सर्वम एआई और वाधवानी एआई शामिल हैं। इन कंपनियों में आईआईटी बंबई भी शामिल है जो अलायंस के संस्थापक सदस्यों में से एक है।

साल 2023 में स्थापित इस समूह का उद्देश्य दुनिया भर में मुक्त, सुरक्षित और जिम्मेदार आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना है। इसके 57 संस्थापक सदस्यों में एएमडी, इंटेल, ओरेकल और सोनी जैसी स्थापित कंपनियों से लेकर सेरेब्रास और स्टेबिलिटी एआई जैसी स्टार्टअप तक कई तरह की कंपनियां शामिल हैं।

इसके अलावा यूरोपियन काउंसिल फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (सीईआरएन) और नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) जैसे सार्वजनिक संस्थानों के साथ-साथ एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के विश्वविद्यालय भी इस पहल का हिस्सा हैं। इस कंसोर्टियम का उद्देश्य एआई क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं को शुरू करना है जिनमें ओपन फाउंडेशन मॉडलों का विकास, मुक्त बेंचमार्क और मानकों का प्रावधान तथा जिम्मेदार एआई प्रणाली के विकास की वकालत शामिल है।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement