facebookmetapixel
Advertisement
भारत के निर्यात में जोरदार उछाल, FTA साझेदार देशों को सामान भेजना दोगुने से ज्यादा बढ़ावसीयत, प्रोबेट और प्रॉपर्टी का ट्रांसफर: इसपर क्या कहता है देश का कानून, आसान भाषा में समझें पूरी बातQ1 में भारत डायनामिक्स का धमाकेदार प्रदर्शन! मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय में भी 131% की ग्रोथनतीजों के बाद चुनिंदा IT शेयरों में निवेश का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, कहा- मिडकैप रह सकते हैं आगेसस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणितEPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?MSCI India Rejig: Groww, Lenskart समेत 4 शेयरों की एंट्री, Small Cap में 19 बाहरविदेशी फंड्स के लिए बदल रहे टैक्स नियम, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ग्लोबल फंड मैनेजमेंट हब?NRI भी बना सकते हैं NPS से रिटायरमेंट फंड; जानिए कितना पैसा लगाएं, कहां निवेश होगा और कब निकाल सकेंगेनिवेश का मौका! मिल सकता है 40% से ज्यादा का रिटर्न, जानें ब्रोकरेजेज की टॉप 5 पिक्स

आदित्य बिड़ला एएमसी लाएगी आईपीओ

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:56 AM IST

भारत की चौथी सबसे बड़ी परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी आदित्य बिड़ला सनलाइफ एएमसी आईपीओ लाने पर विचार कर रही है। आदित्य बिड़ला सनलाइफ की पैतृक कंपनी ने बुधवार को कहा कि कंपनी हाल में सूचीबद्घ होने वाले फंड हाउसों में शामिल होने की तैयारी कर रही है। आदित्य बिड़ला कैपिटल ने स्टॉक एक्सचेंज को भेजी सूचना में कहा है, ‘आदित्य बिड़ला कैपिटल के निदेशक मंडल ने 17 मार्च, 2021 को हुई बैठक में आईपीओ लाने के प्रस्ताव को सैद्घांतिक मंजूरी दे दी है।’
 इस एएमसी में आदित्य बिड़ला कैपिटल की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है और शेष हिस्सेदारी कनाडाई वित्तीय सेवा फर्म सन लाइफ की है। एचडीएफसी एएमसी, निप्पॉन एएमसी और यूटीआई एएमसी अपने आईपीओ ला चुकी हैं और इन तीन सूचीबद्घ एएमसी के शेयर अपने आईपीओ भाव से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, भारत की सबसे बड़ी संपत्ति प्रबंधक एसबीआई एएमसी भी आईपीओ की योजना बना रही है। एसबीआई एएमसी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और फ्रांस की एम्यूंडी ऐसेट मैनेजमेंट के बीच संयुक्त उपक्रम है।
वैल्यू रिसर्च के मुख्य कार्याधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कहा, ‘तथ्य यह है कि किसी प्रमुख वितरण भागीदार के अभाव में आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी बड़े आकार की इकाई बनने में सक्षम रही है। उसने तेजी से अपना व्यवसाय बढ़ाया है। इस फंड हाउस की ये कुछ खास विशेषताएं हैं।प् नया आईपीओ फंड हाउस के लिए बड़ी वैल्यू में मददगार होगा।’
आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी ने पिछले दशक के दौरान एयूएम में 15 प्रतिशत की सालाना वृद्घि के साथ 26 प्रतिशत की सालाना मुनाफा वृद्घि दर्ज की है। फंड हाउस ने दिसंबर में समाप्त तिमाही में 147 करोड़ रुपये का शुद्घ लाभ दर्ज किया। उसका औसत एयूएम दिसंबर तिमाही में 2.55 लाख करोड़ रुपये पर दर्ज किया गया।

लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स आईपीओ को मिले 107 गुना आवेदन
मुंबई की स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स को 107 गुना आवेदन मिले हैं। संस्थागत निवेशक की श्रेणी में 175 गुना आवेदन मिले जबकि एचएनआई श्रेणी में 218 गुना आवेदन। उधर, खुदरा श्रेणी में करीब 20 गुना आवेदन मिले। यह आईपीओ बुधवार को बंद हो गया। क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन के आईपीओ को चार गुना आवेदन मिले और यह आईपीओ भी बुधवार को बंद हो गया। कल्याण ज्वैलर्स के आईपीओ को अभी तक 1.21 गुना आवेदन मिले हैं, जो गुरुवार को बंद होगा। इसके अलावा नजारा टेक के आईपीओ को 4 गुना और सूर्योदय स्मॉल फाइनैंस बैंक के आईपीओ को 0.42 गुना आवेदन मिले हैं। मंगलवार को बंद हुए अनुपम रसायन के आईपीओ को 44 गुना आवेदन मिले थे। इन्वेस्टमेंट बैंकरों ने कहा कि एक हफ्ते में छह आईपीओ आए, जो अप्रत्याशित है। सकारात्मक माहौल को देखते हुए सभी आईपीओ आसानी से कामयाब हो जाएंगे। छह आईपीओ से कुल मिलाकर 4,524 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।  बीएस

Advertisement
First Published - March 17, 2021 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement