facebookmetapixel
Advertisement
होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ आज से खुला, ₹2600 जुटाने का प्लान, निवेश करें या छोड़ दें?फेड से राहत की उम्मीद ने बढ़ाई सोने-चांदी की चमक, MCX पर दोनों के भाव चढ़ेसरकारी बैंकों के लिए सुधारों का नया खाका, ‘विकसित भारत’ के बैंकिंग रोडमैप पर होगा मंथनL&T का बड़ा डिफेंस प्लान! रडार से लेजर हथियार तक बढ़ाएगी ताकत, इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹5,000 करोड़ निवेश की तैयारीFY27 की पहली तिमाही में बुकिंग घटी, DLF की बिक्री 94% लुढ़की; जानिए किस कंपनी ने मारी बाजीPM सूर्य घर में बड़े बदलाव की तैयारी! रूफटॉप सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज जोड़ने का सुझावMuthoot FinCorp Q1 Result: मुथूट फिनकॉर्प की कमाई में बंपर उछाल, मुनाफा 3 गुना बढ़ा; IPO से जुटाने की तैयारी ₹3,000 करोड़Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक टूटा; Nifty 24,300 के करीब; PSU बैंक शेयरों में दबावEV खरीदने वालों की कतार लंबी! जुलाई में इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 88% बढ़ी, कंपनियां मांग पूरी करने में नाकामStocks to Watch Today: रिलायंस-रोल्स रॉयस की बड़ी डील से लेकर BEML के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

Adani Energy: पुणे-3 ट्रांसमिशन खरीदेगी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस

Advertisement

खावड़ा आरई पार्क से 7 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी के लक्ष्य के साथ, एईएसएल ने पीएफसी कंसल्टिंग से 100% इक्विटी खरीदी

Last Updated- November 20, 2024 | 9:59 PM IST
Adani Green Share Price

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने एक परियोजना विशेष इकाई पुणे-3 ट्रांसमिशन लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए पीएफसी कंसल्टिंग लिमिटेड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एईएसएल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एईएसएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पुणे-3 ट्रांसमिशन लिमिटेड (पीटीएल) परियोजनाओं में नए दो गुणा 1500 एमवीए, 765/400 केवी और तीन गुणा 500 एमवीए, 400/220 केवी पुणे-3 उपकेंद्रों की स्थापना और 816 सीकेएम ट्रांसमिशन लाइन की स्थापना शामिल है।

कंपनी ने कहा कि एईएसएल ने पुणे-3 ट्रांसमिशन लिमिटेड के 100 प्रतिशत इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए पीएफसी कंसल्टिंग लिमिटेड के साथ एक शेयर खरीद समझौता (एसपीए) किया है।

इस समझौते के तहत, पीटीएल का लक्ष्य चरण-4 भाग डी पैकेज के तहत खावड़ा आरई पार्क (गुजरात) से सात गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी को क्रियान्वित करना होगा। यह अधिग्रहण एईएसएल की नए और पुराने अवसरों के माध्यम से अपने शेयरधारकों के लिए मूल्य बढ़ाने की रणनीति को आगे बढ़ाने में मदद करेगा है।

Advertisement
First Published - November 20, 2024 | 9:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement