सरकारी कंपनी पावर फाइनैंस कारपोरेशन (पीएफसी) ने जानकारी दी कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका शुध्द लाभ 32.22 फीसदी बढ़कर 390.58 करोड़ रुपए रहा।
बीएसई को दी जानकारी में पीएफसी ने कहा कि 2007-08 की समान तिमाही में उसे 295.40 करोड़ रुपए का शुध्द लाभ हुआ था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 1816.93 करोड़ रुपए रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1365.18 करोड़ रुपए थी।
वित्त वर्ष 2008-09 की संपूर्ण अवधि में कंपनी का शुध्द लाभ 12.29 फीसदी बढ़त के साथ 1355.18 करोड़ रुपए रहा।