facebookmetapixel
Advertisement
पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई से देख सकेंगें अपना बैलेंसNFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश मेंमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालना

वाडिया-दानोन का छूटा 13 साल पुराना साथ

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:47 AM IST

मुंबई स्थित वाडिया समूह ने फ्रांस की ग्रुप दानोन कंपनी के साथ 13 वर्ष पुराना संबंध खत्म कर लिया है।
वाडिया घराने की बिस्कुट कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने दानोन को अपने संयुक्त उद्यम से अलग करने का फैसला किया है। वाडिया समूह ने कंपनी में फ्रांस की दानोन की हिस्सेदारी खरीद ली है।
खास बात यह कि दोनों साझेदार बीआईएल के बिस्कुट ब्रांड टाइगर पर बौध्दिक संपदा के अधिकार संबंधी मुकदमेबाजी भी खत्म करने पर सहमत हो गए हैं। अब दानोने मुक्त रूप से भारत में अपने कारोबार की शुरुआत कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि वाडिया ग्रुप और दानोन, दोनों ने लंदन स्थित कंपनी एसोसिएट्स बिस्कुट्स इंटरनैशनल होल्डिंग्स से 25.48-25.48  फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। एक संयुक्त बयान में दोनों कंपनियों ने कहा कि दानोन ने एबीआई होल्डिंग्स में अपनी 50 फीसदी हिस्सेदारी वाडिया समूह को बेच दी है।
एबीआई होल्डिंग्स लिमिटेड के पास ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज में 50.96 फीसदी हिस्सेदारी थी। बयान में कहा गया कि इस समझौते के साथ ही टाइगर ब्रांड पर दानोन और ब्रिटानिया के बीच बौध्दिक संपदा को लेकर विवाद भी खत्म हो गया है।
हालांकि वाडिया की ओर से इस सौदे की राशि का जिक्र नहीं किया गया, लेकिन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि बाजार भाव के तहत ही यह सौदा किया गया है। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज में ब्रिटानिया के प्रति शेयर का मूल्य करीब 1,450 रुपये है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि यह सौदा करीब 800-900 करोड़ रुपये के बीच किया गया होगा।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष नुस्ली वाडिया ने कहा कि वाडिया समूह इस अधिग्रहण को लेकर काफी खुश है। बीआईएल की अगुवाई एवं प्रबंधन पेशेवरों की एक सक्षम टीम द्वारा किया जाता है और यह टीम भारत और विदेश में खाद्य वस्तुओं के कारोबार में विकास के अवसर तलाशती रहेगी। इससे हमें कारोबार के विस्तार के लिए और अवसर मिलेंगे।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर वाडिया ग्रुप का कब्जा
ब्रांड टाइगर पर बौध्दिक संपदा अधिकार का मसला भी सुलझा

Advertisement
First Published - April 15, 2009 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement