facebookmetapixel
Advertisement
क्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेतAMFI की नई लिस्ट में हो सकते हैं बड़े बदलाव, BSE और Vodafone Idea बन सकते हैं लार्जकैपEPFO Nominee Rule: नॉमिनी नहीं जोड़ा तो क्या डूब जाएगा PF का पैसा? जानिए परिवार को कैसे मिलेगा दावा6-9 महीने में 10% उछाल का अनुमान, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह गैस स्टॉक?

उड़ी रंगत दिल्ली के नाशपाती कारोबार की

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:43 PM IST

प्रमुख नाशपाती उत्पादक राज्य पंजाब में अच्छी पैदावार के बावजूद दिल्ली की मंडियों में इसकी आवक पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 25 फीसदी कम है।


आजादपुर मंडी में नाशपाती के थोक विक्रेताओं ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस साल दूसरे राज्यों में नाशपाती की ज्यादा आपूर्ति हुई है। यही कारण है कि दिल्ली की मंडियों में इसकी आवक कम है।

आजादपुर मंडी में नाशपाती की थोक विक्रेता कंपनी बी सी फ्रुट के अंकित के अनुसार इस समय आजादपुर मंडी में नाशपाती की 40 से 50 गाड़ियां आ रही है। पिछले साल इसी समय यहां 60 से 65 गाड़ियां आया करती थी। कारोबारियों ने बताया कि एक गाड़ी में 15 किलो की लगभग 500 पेटियां होती है।

एक अन्य थोक विक्रेता रमेश तिवारी के अनुसार, मंडी में नाशपाती की आवक मुख्य तौर पर पंजाब से हो रही है। साथ ही, हिमाचल से भी नाशपाती मंगाई जा रही है। आजादपुर से भी देश के दूसरे हिस्सों बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में इसकी आपूर्ति की जा रही है। नाथ फ्रुट कंपनी के विजय सिंह ने बताया कि धीरे-धीरे नाशपाती का मौसम समाप्त हो रहा है। आने वाले एक-दो महीनों में नाशपाती की आवक 60 से 70 फीसदी तक कम हो जाएगी।

विक्रेताओं ने बताया कि मंडी में 100 रुपये से 200 रुपये प्रति पेटी के बीच नाशपाती उपलब्ध है। एपीएमसी (कृषि उत्पाद विपणन समिति) के आंकड़ाें के अनुसार, आजादपुर मंडी में नाशपाती की आवक जून की अपेक्षा जुलाई में ज्यादा होने से कीमतों में 20 फीसदी तक की कमी आई है।

दिल्ली की मंडियों में जून महीने में नाशपाती की कीमत 843 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास थी, जबकि इस समय यह 708 रुपये में मिल रहा है। पंजाब में तो नाशपाती की कीमत पिछले महीने की तुलना में अब लगभग 150 फीसदी गिर गई है। लेकिन राजस्थान और हरियाणा में आपूर्ति कम होने से कीमतें 25 से 30 फीसदी बढ़ गई हैं।

फल मंडी

विभिन्न राज्यों में नाशपाती की कीमतें

                           
                                जुलाई 2008      जून  2008
दिल्ली (एनसीआर)  42.86               707.31                
हरियाणा                 479.61               467.57
राजस्थान               992.65                768.56
पंजाब                    663.33               1787.5
हिमाचल प्रदेश   1455.63               2348.45
(कीमतें रुपये प्रति क्विंटल मे)             
स्रोत: विभिन्न राज्यों की एपीएमसी

Advertisement
First Published - August 1, 2008 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement