facebookmetapixel
Advertisement
विरोध के बावजूद नहीं रुकेगी ग्रेट निकोबार पोर्ट परियोजना, तय समय पर होगी पूरी: पोत परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवालऑनलाइन बिकने वाले खाने-पीने के सामान पर एक्सपायरी डेट गायब, उपभोक्ता मामलों के विभाग में करें शिकायतअल नीनो और एथनॉल की बढ़ती मांग से चीनी उद्योग पर संकट, उत्पादन और निर्यात दोनों पर दबावEditorial: तेल की कीमतें घटीं, अब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने पर जोररुपये की कमजोरी की जड़ें कहीं गहरी, सिर्फ तेल और पश्चिम एशिया संकट नहीं जिम्मेदारसफर के अनुभव: अमेरिका यात्रा और भारत को लेकर निकले निष्कर्षतेल कीमतों का सबसे बुरा दौर बीत चुका, भाव 80-90 डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद: जिम बर्कहार्डGold-Silver Price: डॉलर की तेजी और ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने-चांदी में आई गिरावटसेबी का बड़ा प्रस्ताव: वित्तीय कंपनियों को मिलेगी सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट की अनुमति, विज्ञापन नियम होंगे आसानAI कंपनियों के लिए जोखिम ढांचा और नया कानून लाएगी सरकार, संसद में इस साल पेश हो सकता है विधेयक

मेंथा से माल बना रहे हैं कारोबारी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:45 AM IST

पिछले चार हफ्तों से मेंथा तेल में आई तेजी सोमवार को भी बरकरार रही। निर्यात की बढ़ती मांग की वजह से सोमवार को भी मेंथा तेल की कीमतों में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।


इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमी की वजह से भी निर्यात मांग में इजाफा हुआ है जिसकी वजह से मेंथा तेल  की मांग में तेजी आई है। इसके चलते घरेलू वायदा बाजार में मेंथा तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है।

मेंथा तेल  के कारोबार से जुड़े एक  अधिकारी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 2.5 फीसदी का जो मंडी टैक्स लगा है उसके विरोध में व्यापारियों के प्रदर्शन ने भी मेंथा के वायदा कारोबार में तेजी ला दी है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त अनुबंध के लिए मेंथा तेल  की कीमतों में 4 फीसदी की तेजी आई और कीमतें 500 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गईं। गौरतलब है कि दवा और कॉस्मेटिक उद्योग में मेंथा तेल का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है।

Advertisement
First Published - June 16, 2008 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement