facebookmetapixel
Advertisement
Meta की बढ़ सकती है जिम्मेदारी, सरकार का रुख- केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता भी है कंपनीUS Tariff Bill: भारत पर लग सकता है 100% तक शुल्क? अमेरिकी संसद में अहम मतदान पर टिकी नजरेंQS Global MBA Ranking: भारत के MBA स्कूल बढ़कर 19 हुए, लेकिन टॉप IIM की रैंकिंग में गिरावटFlex Fuel Vehicles: सरकार ने वाहन कंपनियों से मांगा पूरा रोडमैप, कब लॉन्च होंगी E85 गाड़ियां?UPI Charges: ₹5,000 या ₹1 लाख का भुगतान करने पर कितना लगेगा शुल्क? समझें नया नियमUPI MDR पर विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का रुख अटल, कहा- वापस लेने का सवाल नहींUPI New Rules: अब बिल भुगतान पर Platform Fee नहीं ले सकेंगे ऐप्स, कंपनियों ने जताई आपत्तिUPI पर MDR से किसकी बढ़ेगी कमाई? बैंकों-फिनटेक को ₹15,000-20,600 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमानNandan Foods में हिस्सेदारी खरीदेगा L Catterton, 3 करोड़ डॉलर निवेश की तैयारीHilton का भारत पर बड़ा दांव, दिल्ली से गोवा तक बढ़ाएगी Luxury Hotels का नेटवर्क

दिल्ली NCR में टमाटर के दाम पहुंचे 140 रुपये प्रति किलो पर

Advertisement

अकेले दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी टमाटर की कीमतें आसमान छू गई हैं।

Last Updated- July 03, 2023 | 9:32 PM IST
tomato price hike

बारिश के कारण उत्पादक केंद्रों से सप्लाई बाधित होने के कारण दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में टमाटर की खुदरा कीमतें 140 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। एशिया की सबसे बड़ी थोक फल और सब्जी मंडी – आजादपुर मंडी में टमाटर की थोक कीमतें सोमवार को क्वालिटी के आधार पर 60-120 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच थीं। रविवार को मदर डेयरी का सफल बिक्री केंद्र टमाटर 99 रुपये प्रति किलो बेच रहा था।

एक ऑनलाइन खुदरा विक्रेता सोमवार को टमाटर हाइब्रिड 140 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बेच रहा था। बिगबास्केट पर टमाटर का दाम 105-110 रुपये प्रति किलोग्राम था। आजादपुर टमाटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कौशिक ने बताया, ‘‘बारिश के कारण प्रमुख उत्पादक केंद्रों से आपूर्ति बाधित होने की वजह से टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।’’

बारिश के कारण पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आई आपूर्ति जल्दी खत्म हो गई। अब हिमाचल प्रदेश दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए एकमात्र आपूर्तिकर्ता है। उन्होंने कहा कि इस पहाड़ी राज्य में भी भारी बारिश हो रही है, जिससे तोड़ाई और परिवहन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को महाराष्ट्र और कर्नाटक के उत्पादक केंद्रों से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है, क्योंकि बारिश के कारण वहां कीमतें ऊंची चल रही हैं।

कौशिक ने कहा, ‘‘25 किलोग्राम के एक क्रेट की कीमत 2,400 से 3,000 रुपये के बीच है। उत्पादक केंद्रों पर प्रति किलोग्राम टमाटर की कीमत 100-120 रुपये प्रति किलोग्राम है। व्यापारी इतनी ऊंची दरों पर इस जिंस को दिल्ली लाने का जोखिम नहीं उठा सकते।’’

उन्होंने कहा कि अगले 15 दिन में दक्षिणी राज्यों में बारिश की स्थिति में सुधार होने पर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में टमाटर की आपूर्ति सुधरने की उम्मीद है। तब तक टमाटर के दाम ऊंचे बने रहेंगे। कौशिक कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) आजादपुर के सदस्य भी हैं।

अकेले दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी टमाटर की कीमतें आसमान छू गई हैं। सरकार का कहना है कि टमाटर की कीमत में वृद्धि ‘मौसम’ की वजह से है। इस समय आमतौर पर कीमतें ऊंची होती हैं। अगले 15 दिन में टमाटर के दाम नीचे आ जाएंगे।

Advertisement
First Published - July 3, 2023 | 9:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement