facebookmetapixel
Advertisement
ब्याज दरों में गिरावट से CD जारी करने में तेजी, जून में बैंकों ने जुटाए ₹1 लाख करोड़अल नीनो ने बढ़ाई उद्योग की चिंता, मॉनसून के कमजोर रहने से कंपनियों की कमाई पर असर पड़ने की आशंकाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी निवेशकों को मिल सकती है DMA की सुविधाअब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावा

परदेस में बिखरी देसी गहनों की चमक

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:00 AM IST

विदेश में भारतीय गहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि मई, 2008 में देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात 36 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 1.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया।


पिछले साल मई में देश से 1.3 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के मुताबिक निर्यात में सबसे ज्यादा स्वर्ण आभूषण शामिल थे जिसका निर्यात करीब 50 फीसदी बढ़कर 41.6 करोड़ डॉलर का रहा।

परिषद के अनुसार देश से स्वर्ण आभूषणों का सबसे ज्यादा निर्यात अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात को किया जाता है। जीजेईपीसी के एक अधिकारी ने बताया कि हांगकांग से मांग में उल्लेखनीय वृध्दि की वजह से कटे और तराशे हीरों का निर्यात 42 फीसदी तक बढ़कर 1.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि गैर तराशे हीरे का निर्यात भी बढ़कर 5.16 करोड़ डॉलर हो गया।

उन्होंने कहा कि देश से 32.87 लाख कैरट कटे एवं तराशे हीरे और 25.60 लाख कैरट गैर तराशे हीरे का लदान किया गया। इस बीच, चालू वित्त वर्ष के प्रथम दो महीनों (अप्रैल और मई) के दौरान रत्न एवं आभूषण का निर्यात पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 33.27 फीसदी बढ़कर 3.5 अरब डॉलर का रहा। वर्ष 2007-08 के दौरान देश से 20.88 अरब डॉलर मूल्य के रत्न एवं आभूषणों का निर्यात किया गया था।

Advertisement
First Published - June 16, 2008 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement