facebookmetapixel
Advertisement
विरोध के बावजूद नहीं रुकेगी ग्रेट निकोबार पोर्ट परियोजना, तय समय पर होगी पूरी: पोत परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवालऑनलाइन बिकने वाले खाने-पीने के सामान पर एक्सपायरी डेट गायब, उपभोक्ता मामलों के विभाग में करें शिकायतअल नीनो और एथनॉल की बढ़ती मांग से चीनी उद्योग पर संकट, उत्पादन और निर्यात दोनों पर दबावEditorial: तेल की कीमतें घटीं, अब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने पर जोररुपये की कमजोरी की जड़ें कहीं गहरी, सिर्फ तेल और पश्चिम एशिया संकट नहीं जिम्मेदारसफर के अनुभव: अमेरिका यात्रा और भारत को लेकर निकले निष्कर्षतेल कीमतों का सबसे बुरा दौर बीत चुका, भाव 80-90 डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद: जिम बर्कहार्डGold-Silver Price: डॉलर की तेजी और ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने-चांदी में आई गिरावटसेबी का बड़ा प्रस्ताव: वित्तीय कंपनियों को मिलेगी सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट की अनुमति, विज्ञापन नियम होंगे आसानAI कंपनियों के लिए जोखिम ढांचा और नया कानून लाएगी सरकार, संसद में इस साल पेश हो सकता है विधेयक

देसी चाय उद्योग को पड़ोस से मिल रही है चुनौती

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:04 AM IST

दो साल पहले चीन के हाथों दुनिया के सबसे बड़े चाय उत्पादक की हैसियत गंवाने के बाद अब भारत को निर्यात बाजार में भी कड़ी चुनौती मिल रही है।


घरेलू खपत के लगातार बढ़ते रहने से चाय के अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत की निर्यात हिस्सेदारी श्रीलंका और केन्या जैसे देशों के मुकाबले लगातार कम होती जा रही है।

वेस्टर्न टी डीलर्स एसोसियशन (डब्ल्यूआईटीडीए) ने अपने एक बयान में कहा है कि विश्व में काली चाय का सबसे बड़ा उत्पादक भारत अब श्रीलंका और केन्या जैसे दूसरे निर्यातकों के हाथों अपनी हिस्सेदारी गंवा रहा है।

1998 में देश से जहां 20 करोड़ चाय का निर्यात हो रहा था वहीं 2005 में यह घटकर केवल 15.7 करोड़ किलोग्राम रह गया है। अनुमान है कि इस साल भी चाय निर्यात बाजार में देश की स्थिति इसी तरह बरकरार रहेगी। डब्ल्यूआईटीडीए के चेयरमैन और बाघ-बकरी समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पीयूष देसाई के मुताबिक, जहां तक चाय-निर्यात की बात है, हम श्रीलंका और केन्या के हाथों अपना बाजार खोते जा रहे हैं।

अब पाकिस्तान का ही उदाहरण लें तो जो देश अभी तक सीधे भारत से ही चाय की खरीद कर रहा था वह अब श्रीलंका से अपनी जरूरत की चाय मंगा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह देश यूरोप में भी अपनी बाजार हिस्सेदारी को खोता जा रहा है। रूस को ही लें तो इस देश में चाय का होने वाला निर्यात 1990 में 10 करोड़ किलो था जो 2007 में घटकर केवल 3 से 3.5 करोड़ किलो रह गया है।

1998 में देश में चाय का कुल उत्पादन 87.4 करोड़ टन था। इसमें से 65 करोड़ किलो का देश के अंदर ही उपभोग हो जाता था। इस तरह तब चाय का निर्यात 21 करोड़ किलो हो जाता था। 1998 के बाद से 2007 के बीच चाय के कुल उत्पादन में बढ़ोतरी हुई और यह 94.5 करोड़ किलो तक पहुंच चुका है। यही नहीं देश में होने वाले चाय की खपत में भी काफी बढ़ोतरी हुई है और यह 81 करोड़ किलो तक पहुंच चुका है।

उपभोग बढ़ने का असर यह हुआ है कि चाय के कुल उत्पादन में वृद्धि होने के बावजूद इसके निर्यात में कमी आयी और यह घटकर 15.7 करोड़ किलो रह गया है। देश के चाय बोर्ड के अनुसार, इस साल चाय का निर्यात पिछले साल की ही तरह रहने का अनुमान है। गुजरात टी प्रोसेसर्स ऐंड पैकर्स लिमिटेड के अध्यक्ष (चाय) आदर्श चोपड़ा के अनुसार, भारत का हाल दूसरे प्रतिद्वंद्वी देशों से अलग है। श्रीलंका और केन्या जैसे देशों में घरेलू स्तर पर चाय की खपत काफी कम है जबकि भारत में यह लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चाय का उत्पादन जहां 2.9 फीसदी की दर से बढ़ रहा है वहीं इसका उपभोग 3 फीसदी सालाना के हिसाब से बढ़ रहा है। पर भारत में 2.9 फीसदी की दर से चाय का उपभोग बढ़ रहा है जबकि यहां इसके उत्पादन में सालाना महज 1.58 फीसदी की ही तेजी आ रही है। घरेलू खपत बढ़ने से कई चाय कंपनियों ने अपनी निगाहें घरेलू बाजार पर लगा दी हैं।

Advertisement
First Published - June 12, 2008 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement