facebookmetapixel
Advertisement
अब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंताकोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेत

थम गया सोने में बढ़ोतरी का दौर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:40 AM IST

सर्राफा बाजार में लगातार चार दिनों से सोने की कीमतों में हो रही वृद्धि मंगलवार को जैसे थम सी गयी।


जबरदस्त बिकवाली की वजह से आज इसमें पिछले 13 दिनों में सबसे अधिक 220 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 12,510 रुपये प्रति ग्राम हो गई। सोने के मूल्यों में इस तरह की गिरावट इससे पहले 10 जून को देखी गई थी।

यूरो के मुकाबले डॉलर में आई मजबूती के कारण पिछली रात न्यू यॉर्क में सोने की कीमतें दो सप्ताह के निचले स्तर पर आने की खबर से बिकवाली में तेजी आई है। इस खबर से वैकल्पिक निवेश के तौर पर सोने में निवेश के आकर्षण में कमी आई।

अगस्त डिलिवरी के सोने के वायदा सौदे के मूल्य में 21.90 डॉलर या 2.4 प्रतिशत की कमी आई और पिछली रात न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज इसकी कीमत घट कर 881.80 डॉलर प्रति औंस हो गई। जुलाई डिलिवरी वाले चांदी के वायदा सौदे में भी 73.2 सेंट की कमी आई और इसकी कीमत घट कर 16.665 डॉलर प्रति औंस हो गई, इसका प्रभाव घरेलू बाजारों के कारोबार पर भी देखा गया।

चांदी हाजिर में 940 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत घट कर 23,810 रुपये प्रति किलो हो गया। साप्ताहिक डिलिवरी में 790 रुपये की कमी देखी गई और इसका मूल्य प्रति किलो 23,819 रुपये रहा। चांदी के सिक्के की कीमतों में भी कमी देखी गई। स्टैंडर्ड सोने और आभूषणों की कीमतें क्रमश: 12,510 रुपये तथा 12,360 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

Advertisement
First Published - June 24, 2008 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement