facebookmetapixel
Advertisement
बैंकों में नकदी की कमी बढ़ी, क्या अब महंगे हो सकते हैं होम और ऑटो लोन?MSME को अब जल्दी मिलेगा पैसा, आरबीआई ने बदल दिए ट्रेड्स के नियमजून के PMI आंकड़ों ने निवेशकों और कारोबारियों को क्यों किया सतर्क?तेल और गैस सप्लाई के वैकल्पिक रास्ते तलाशना क्यों बन गया जरूरी?Stock Market Today: सपाट शुरुआत के संकेत, IT शेयरों पर रहेगी नजर; वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुखअमेरिका-ईरान समझौते पर डोभाल का बड़ा बयान, भारत को मिल सकती है बड़ी राहतआखिरी समय में क्यों रद्द हुआ जापान की प्रधानमंत्री का बहुप्रतीक्षित असम दौरा?क्या AI छीन लेगा IT कंपनियों का काम? Infosys चेयरमैन नंदन नीलेकणी ने दिया बड़ा जवाबक्या AI महिलाओं के खिलाफ भेदभाव और ऑनलाइन हिंसा को और बढ़ा रहा है?सिर्फ ट्रक नहीं, अब लॉजिस्टिक्स साम्राज्य बना रही Tata Motors! रिकॉर्ड कमाई के पीछे क्या है नया गेम प्लान?

चीनी मिल मालिकों ने मांगी मोहलत

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:43 AM IST

उत्तर प्रदेश शुगर मिल्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश की है कि उन्हें गन्ना किसानों को बकाए राशि की भुगतान के लिए आठ हफ्ते और दिए जाएं।


कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई के लिए 16 जून की तारीख मुकर्रर की है। इससे पहले, 15 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मिल मालिकों से कहा था कि 2007-08 पेराई सत्र के बकाए राशि का भुगतान चार हफ्ते के अंदर कर दिया जाए। इस अवधि की समय सीमा 12 जून को खत्म हो रही है।

एसोसिएशन का कहना है कि पिछले एक माह के दौरान चीनी की कीमतों में काफी गिरावट आई है, जिससे मिल मालिकों के पास भुगतान के लिए पैसे का संकट खड़ा हो गया है।

यूपीएसएमए के अध्यक्ष और बिरला ग्रुप के चीनी कंपनियों के सलाहकार सी.बी. पाटोदिया ने कहा कि निजी मिल मालिकों ने यूपी के किसानों से 2006-08 के पेराई सत्र में 6,993 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा, जिनमें से 6,150 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है और 843 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना बाकी है। इसके लिए कंपनियों ने कुछ और वक्त देने की मांग की है।

इससे पहले राज्य सरकार ने गन्ना की कीमत 135-130 रुपये प्रति क्विंटल तय की, जिसे मिल मालिकों ने ज्यादा बताया और रकम देने से मना कर दिया। उसके बाद मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा जहां 110 रुपये प्रति क्विंटल देने की बता कही गई।

सुप्रीम कोर्ट ने भी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को जारी रखा। उधर, बकाया राशि के भुगतान में की जा रही देरी से आहत गन्ना किसानों ने किनौनी स्थित बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड शुगर मिल पर धावा बोल कंपनी पर ताला जड़ दिया।

Advertisement
First Published - June 10, 2008 | 12:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement