facebookmetapixel
Advertisement
भारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: BHAVYA Rasayan योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूमTCS, Infosys, HCL Tech या Tech Mahindra? जानिए किस IT शेयर में है सबसे ज्यादा कमाई का मौकाGPF Interest Rate: सरकारी कर्मचारियों को राहत, जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए GPF पर 7.1% ब्याज दर बरकरारCJI कांत ने CJP मामले पर दी सफाई, बोले- तत्काल सुनवाई से इनकार की खबर गलतमसालों की तेजी पर ब्रेक, मुनाफावसूली से गिरे हल्दी, धनिया और जीरा के भाव

मसालों की तेजी पर ब्रेक, मुनाफावसूली से गिरे हल्दी, धनिया और जीरा के भाव

Advertisement

मुनाफावसूली के साथ ही मॉनसून सुधरने से भी मसालों की कीमतों में कमी आई है। हालांकि जानकार आगे इनके भाव में तेजी की संभावना जता रहे हैं।

Last Updated- July 24, 2026 | 3:09 PM IST
Spices
धनिया का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 16,298 रुपये से घटकर 15,460 रुपये प्रति ​क्विंटल रह गया

मसालों की कीमतों में आ रही तेजी पर अब ब्रेक लग गया है। इस सप्ताह इनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कमोडिटी एक्सपर्ट का कहना है कि इस महीने पिछले सप्ताह तक मसालों के दाम काफी बढ़ गए थे और अब मुनाफावसूली के कारण इनके दाम सुस्त पड़ गए हैं। मॉनसून सुधरने से भी मसालों की कीमतों में गिरावट को बल मिला है। हालांकि एक्सपर्ट मानते हैं कि लॉन्ग टर्म में इनकी कीमतों में तेजी का रुख बना रह सकता है। 

कितने सस्से हुए मसाले?

कमोडिटी एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर हल्दी का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट सोमवार (20 जुलाई) को 21,492 रुपये पर बंद हुआ था, शुक्रवार (24जुलाई) को यह गिरकर 20,720 रुपये के भाव पर दिन के निचले स्तर तक चला गया। इसी अव​धि में धनिया का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 16,298 रुपये से घटकर 15,460 रुपये प्रति ​क्विंटल रह गया, जबकि इस दौरान जीरा अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 21,285 रुपये से घटकर 20,950 रुपये प्रति ​क्विंटल तक फिसल गया। 

Also Read: कच्चे तेल में उछाल से ब्याज दरें बढ़ने की आशंका, सोना करीब ₹600 टूटा, चांदी ₹1,300 लुढ़की

क्यों आई मसालों में गिरावट?

कमोडिटी एक्सपर्ट और एग्रोकॉर्प इंटरनेशनल में रिसर्च हेड इंद्रजीत पॉल ने क​हा कि बीते एक महीने मसालों के दाम तेजी से बढ़ रहे थे। हल्दी की बात करें तो एक महीने में इसके भाव करीब 5,000 रुपये ​क्विंटल चढ़ चुके हैं। भाव काफी चढ़ने के बाद मुनाफावसूली देखने को मिली। जिससे हल्दी के दाम ​में कुछ गिरावट आई है। धनिया के भाव भी तेजी के बाद अब मुनाफावसूली के कारण गिर गए हैं। जीरे के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है। 

कमोडिटी एक्सपर्ट रविशंकर पांडेय ने कहा कि बीते कई दिनों से मसालों के भाव तेजी से भाग रहे थे। अब मुनाफावसूली के कारण मसालों के भाव गिरे हैं। इसके साथ ही मॉनसून सुधरने से अगली फसल घटने की आशंका थोड़ी कमजोर पड़ गई है। इससे भी मसालों में फिलहाल गिरावट देखने को मिली है। 

आगे कैसे रहेंगे मसालों के भाव?

एक्सपर्ट का मानना है कि आगे मसालों की कीमतों में मजबूती आ सकती है। पॉल ने कहा कि अभी भले मुनाफावसूली के कारण मसालों की कीमतों में गिरावट आई हो, लेकिन आगे का ट्रेंड मजबूती का लग रहा है क्योंकि अगले महीने शुरू हो रहे त्योहारी सीजन में इनकी मांग बढ़ सकती है, जबकि आपूर्ति को लेकर चिंताएं बरकरार हैं। पांडेय का भी मानना है कि लॉन्ग टर्म में मसालों के दाम तेज रह सकते हैं। अभी कीमतों में गिरावट मुनाफावूसली के कारण आई है। लेकिन फंडामेंटल अभी भी मजबूत नजर आ रहे हैं।

Advertisement
First Published - July 24, 2026 | 3:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement