facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाईNEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहरनुवामा की नई रणनीति: IT-बैंकिंग पर भरोसा, ऑटो और मेटल शेयरों से सतर्क रहने की सलाहGold, Silver Price Today: सोना ₹2093 पड़ा कमजोर, चांदी ₹2.30 लाख के नीचे फिसलीकौन हैं कुणाल शाह? CRED के फाउंडर से WhatsApp के ग्लोबल हेड बनने तक का सफरकतर के गैस प्लांट में भयंकर विस्फोट! 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 66 घायलFortis में 19% और Medanta में 18% तक रिटर्न की उम्मीद, Hospital Stocks पर बुलिश मोतीलाल ओसवाल

कच्चे तेल में मामूली तेजी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:41 AM IST

ईरान द्वारा मिसाइल परीक्षण करने से गुरुवार को एशियाई बाजार में तेल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेल कारोबारियों ने यह जानकारी दी।


न्यू यॉर्क मुख्य तेल सौदा, अगस्त डिलिवरी वाला लाइट स्वीट कच्चा तेल सौदा 63 सेंट बढ़कर 136.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में बुधवार को सौदा 136.05 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। ब्रेंट नार्थ सी तेल अगस्त डिलिवरी वाला सौदा 51 सेंट बढ़कर 137.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इससे पहले लंदन में बुधवार को यह 15 सेंट बढ़कर 136.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। गौरतलब है कि साल की शुरुआत में 100 डॉलर प्रति बैरल को पार करने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी जारी है, लेकिन पिछले हफ्ते 147 डॉलर प्रति बैरल की रिकार्ड ऊंचाई से यह अब लगभग 10 डॉलर प्रति बैरल कम है।

तोक्यो में न्यू एज जापान ब्रोकरेज कंपनी में ऊर्जा डेस्क के प्रबंधक केन हैसगावा ने बताया, मुझे यकीन है कि बाजार में अभी उथल-पुथल खत्म नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि बाजार 150 डॉलर प्रति बैरल के राह पर था, लेकिन पश्चिम एशिया में व्याप्त तनाव की वजह से इसे 130 डॉलर से 140 डॉलर के बीच में रहना चाहिए। हैसगावा ने बताया कि ईरान एवं इस्रायल को लेकर गंभीर चिंता है। इसकी वजह से बाजार प्रभावित होना चाहिए।

Advertisement
First Published - July 10, 2008 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement