facebookmetapixel
Advertisement
DSP Mutual Fund का नया AI-पावर्ड कैंपेन शुरू, MAAFs को लेकर दूर करेगा भ्रम, रिटर्न से आगे सोचने की सलाहधारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेस

कच्चा तेल, डॉलर और रुपया… आखिर क्यों जुड़े हैं शेयर बाजार के उतार चढ़ाव से?

Advertisement

डॉलर के मुकाबले रुपया 96.60 के पार पहुंच गया है। क्या इससे शेयर बाजार पर दबाव बढ़ेगा? एलारा कैपिटल की 18 साल की रिपोर्ट

Last Updated- July 21, 2026 | 8:40 AM IST
Indian Rupee

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार दबाव में बना हुआ है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 96.62 के करीब पहुंच गया और कारोबार के दौरान 96.64 का स्तर भी छू लिया। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी निवेशकों की सतर्कता के बीच इस साल अब तक रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 7 फीसदी कमजोर हो चुका है। इससे यह उभरते बाजारों की सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में शामिल हो गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या रुपये की यह कमजोरी शेयर बाजार के लिए भी खतरे की घंटी है।

रुपये का स्तर नहीं, गिरावट की रफ्तार ज्यादा अहम

ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल की 18 साल के आंकड़ों पर आधारित रिपोर्ट के मुताबिक शेयर बाजार के लिए रुपये का किसी खास स्तर, जैसे 96 या 100, पर पहुंचना सबसे बड़ी चिंता नहीं है। रिपोर्ट की लेखिका और एलारा कैपिटल की डिप्टी हेड ऑफ रिसर्च गरिमा कपूर का कहना है कि शेयर बाजार हर साल रुपये में होने वाली 2 से 3 फीसदी की सामान्य गिरावट को आसानी से स्वीकार कर लेता है। लेकिन जब रुपये के कमजोर होने की रफ्तार पिछले साल के मुकाबले अचानक तेज हो जाती है, तब बाजार इसे अर्थव्यवस्था में बढ़ते जोखिम का संकेत मानता है और इसका असर शेयरों पर भी दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें | Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट, जानिए क्या है इसकी वजह

इतिहास भी यही कहानी बताता है

एलारा कैपिटल की रिपोर्ट के अनुसार, 2008 में रुपये की सालाना गिरावट करीब 7 फीसदी तक पहुंच गई थी, जबकि उससे पहले यह करीब 2 फीसदी थी। उसी दौरान निफ्टी का रिटर्न करीब 20 फीसदी से घटकर सिर्फ 4 फीसदी रह गया। बाद में जब विदेशी मुद्रा बाजार का दबाव कम हुआ और रुपये की गिरावट फिर करीब 2 फीसदी पर आ गई, तब निफ्टी का रिटर्न भी दोबारा करीब 20 फीसदी तक पहुंच गया। रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि शेयर बाजार रुपये के स्तर से ज्यादा उसकी कमजोरी की रफ्तार पर प्रतिक्रिया देता है।

रुपये की कमजोरी से बाजार पर कैसे पड़ता है असर?

रिपोर्ट के सह लेखक सहर्ष कुमार के मुताबिक रुपये की तेज गिरावट का असर तीन बड़े रास्तों से शेयर बाजार तक पहुंचता है। पहला, आमतौर पर रुपये की तेज कमजोरी तब आती है, जब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हों और भारत का चालू खाते का घाटा बढ़ रहा हो। दूसरा, डॉलर के मुकाबले रिटर्न कम होने से विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल सकते हैं। तीसरा, जिन कंपनियों का कच्चा माल विदेश से आता है, उनकी लागत बढ़ जाती है, जिससे उनके मुनाफे पर दबाव पड़ता है। यही वजह है कि रुपये की तेज गिरावट अक्सर कॉरपोरेट कमाई की गुणवत्ता को भी प्रभावित करती है।

एक्सपर्ट बोले, तनाव खत्म हुआ तो रुपया संभल सकता है

इक्वियोनॉमिक्स रिसर्च के संस्थापक जी. चोक्कालिंगम का मानना है कि पश्चिम एशिया का संकट खत्म होने के बाद रुपये में मजबूती लौट सकती है। उनके मुताबिक अगर हालात सामान्य होते हैं तो कच्चे तेल की कीमतें फिर 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ सकती हैं। इससे भारत का विदेशी मुद्रा खर्च करीब 30 से 35 अरब डॉलर तक कम हो सकता है। तेल सस्ता होने से महंगाई घटेगी, कंपनियों की कमाई सुधरेगी और इसका सकारात्मक असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिलेगा।

बाजार के लिए आगे क्या संकेत हैं?

एलारा कैपिटल का मानना है कि लगातार दो साल रुपये में तेज गिरावट के बाद अगर अब इसकी कमजोरी की रफ्तार कम होती है तो इसे अर्थव्यवस्था के सामान्य होने का संकेत माना जाएगा। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनियों के नतीजों का दायरा बेहतर हो रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों की कमाई में सुधार दिखाई दे रहा है और निफ्टी का वैल्यूएशन भी अपने लंबे समय के औसत के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में जोखिम और रिटर्न का संतुलन पहले के मुकाबले बेहतर दिख रहा है। ब्रोकरेज का मानना है कि अगर रुपये पर दबाव कम होता है और वैश्विक हालात सामान्य रहते हैं तो विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में वापसी भी हो सकती है।

Advertisement
First Published - July 21, 2026 | 8:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement