facebookmetapixel
Advertisement
Meta साझा करेगी बाल यौन शोषण से जुड़े खातों की जानकारी, भारत में ऐसा करने वाली पहली सोशल मीडिया कंपनीफ्लिपकार्ट ने त्योहारी मांग के लिए खोले 2.5 लाख रोजगार के मौके, 60% नौकरियां डिलिवरी मेंPhonePe की अगले दशक की योजना, भुगतान से निवेश और कर्ज तक बढ़ेगा कारोबार₹2,000 से ज्यादा के पर्सन-टु-मर्चेंट UPI पेमेंट पर देना होगा 0.4% चार्ज, 15 अक्टूबर से होगा लागूहिमाद्रि का 70% टायर निर्यात करने का लक्ष्य, बिड़ला टायर्स का होगा विस्तारनॉन-लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम में अगस्त में आया 10% का इजाफा, हेल्थ इंश्योरेंस ने दिया सबसे ज्यादा सहाराडीलरों संग ठोस करार करें वाहन निर्माता, FADA ने बताई जरूरतभारत-EU व्यापार समझौते से Schaeffler को क्यों नहीं मिलेगा खास लाभ? CEO ने बताई वजहभारत का व्यापार घाटा पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंचा, अगस्त में घटकर हुआ 26.86 अरब डॉलरRBI बढ़ा सकता है ब्याज दर, अक्टूबर और दिसंबर में 25-25 आधार अंक की बढ़ोतरी का अनुमान

Rabi Sowing 2022: सरसों की बोआई में 8 फीसदी का इजाफा

Advertisement
Last Updated- December 16, 2022 | 2:52 PM IST
Mustard seeds

चालू रबी सीजन में सरसों की बोआई काफी हो रही है। अब तक सरसों की बोआई सामान्य रकबे से करीब 42 फीसदी ज्यादा हो चुकी है। पिछले साल की तुलना में भी इसकी बोआई में 8 फीसदी से ज्यादा इजाफा हुआ है। इस बीच, इस सप्ताह रबी फसलों की बोआई में बढोतरी की दर धीमी रही। पिछले सप्ताह तक रबी फसलों की बोआई में वृद्धि दर 14.95 फीसदी थी, जो इस सप्ताह 4.67 फीसदी रह गई।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 16 दिसंबर तक 89.99 लाख हेक्टेयर में सरसों की बोआई हो चुकी है। सरसों का सामान्य रकबा 63.46 फीसदी है। इस तरह चालू रबी सीजन में अब तक सरसों की बोआई सामान्य रकबे से करीब 42 फीसदी ज्यादा हुई है। पिछले साल की समान अवधि से सरसों की बोआई में 8.18 फीसदी इजाफा हुआ है। पिछले साल 16 दिसंबर तक 83.18 लाख हेक्टेयर में सरसों की बोआई हुई थी। बीते दो साल के दौरान सरसों की अच्छी कीमत मिलने से किसान इसकी बोआई करने पर जोर दे रहे हैं।

इस सप्ताह धीमी पड़ी रबी फसलों की बोआई

इस सप्ताह कुल रबी फसलों की बोआई में वृद्धि दर धीमी रही। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह तक 578.10 लाख हेक्टेयर में कुल रबी फसलों की बोआई हो चुकी है। जो पिछली समान अवधि में 552.28 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से 4.67 फीसदी ज्यादा है। जबकि पिछले सप्ताह तक कुल रबी फसलों की बोआई में वृद्धि दर 14.95 फीसदी थी।16 दिसंबर तक दलहन फसलों की बोआई 4.23 फीसदी बढ़कर 139.68 लाख हेक्टेयर में और तिलहन फसलों की बोआई 8.20 फीसदी बढ़कर 97.94 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है।

गेहूं व चने की बोआई 3 फीसदी बढ़ी

रबी सीजन की सबसे प्रमुख फसल गेहूं की बोआई 16 दिसंबर तक 286.50 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो पिछली समान अवधि में 278.25 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से 2.96 फीसदी ज्यादा है। पिछले सप्ताह तक गेहूं की बोआई करीब 25 फीसदी बढ़ी थी। रबी सीजन की दूसरी प्रमुख फसल चना है। इस सप्ताह तक 97.90 लाख हेक्टेयर में चने की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में 94.97 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से 3.08 फीसदी ज्यादा है।

Advertisement
First Published - December 16, 2022 | 2:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement