कमोडिटी

Pulses Import: मार्च 2025 तक तुअर, उड़द दाल के आयात पर कोई अंकुश नहीं

सरकार ने 15 मई, 2021 से 'मुक्त श्रेणी' के तहत तुअर, उड़द और मूंग दाल के आयात की अनुमति दी थी और यह 31 अक्टूबर, 2021 तक वैध थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 28, 2023 | 7:30 PM IST

Pulses Import: सरकार ने गुरुवार को कहा कि घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने और कीमतों को नियंत्रण में रखने के प्रयासों के तहत मार्च, 2025 तक तुअर और उड़द दाल के आयात पर कोई अंकुश नहीं होगा। तुअर और उड़द दाल को मुक्त श्रेणी में रखा गया है, यानी इनके आयात पर कोई अंकुश नहीं रहेगा।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘उड़द और तुअर की मुक्त आयात नीति को 31 मार्च, 2025 तक बढ़ा दिया गया है।’’ फिलहाल इन दालों के लिए मुक्त आयात नीति- मार्च, 2024 तक लागू है।

Also read: Bharat Rice: आटा, दाल के बाद अब चावल के दाम में मिलेगी रियायत, 25 रुपये प्रति किलो का रेट तय कर सकती है सरकार

सरकार ने 15 मई, 2021 से ‘मुक्त श्रेणी’ के तहत तुअर, उड़द और मूंग दाल के आयात की अनुमति दी थी और यह 31 अक्टूबर, 2021 तक वैध थी। इसके बाद, तुअर दाल और उड़द दाल के आयात के संबंध में मुक्त व्यवस्था बढ़ा दी गई।

First Published : December 28, 2023 | 7:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)