facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

कपड़ा निर्यात में वृद्धि के संकेत दिखाई देने लगे हैं: पीयूष गोयल

Advertisement

कपड़ा मंत्री ने उम्मीद जताई कि कपास और धागे का निर्यात अप्रैल से फिर से शुरू हो जाएगा

Last Updated- March 11, 2023 | 4:25 PM IST
Piyush Goyal

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि देश के कपड़ा निर्यात में वृद्धि के संकेत दिखाई देने लगे हैं। इससे पहले कई देशों में विदेशी मुद्रा के संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बड़ी खेप जमा हो जाने के कारण उद्योग को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

कपड़ा मंत्री ने उम्मीद जताई कि कपास और धागे का निर्यात अप्रैल से फिर से शुरू हो जाएगा।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “कपड़ा निर्यात में दो समस्याएं हैं। कई देश यूक्रेन युद्ध के बाद विदेशी मुद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्होंने गैर-जरूरी आयात में कटौती की है।”

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मिस्र के पास भुगतान के लिए विदेशी मुद्रा नहीं है। ऐसे में भारत से वहां 100 कंटेनर में भेजा गया माल लौटा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कई देश बाहर से आयातित गैर-जरूरी वस्तुओं को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

गोयल ने कहा कि इसके अलावा कोविड महामारी के दौरान बड़ी खेप जमा हो गई। उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध के कारण महंगाई बढ़ गई। महंगाई और तनावपूर्ण अर्थव्यवस्थाओं के कारण लोगों ने खरीद कम कर दी।

Advertisement
First Published - March 11, 2023 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement