facebookmetapixel
Advertisement
टाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेल

Onion price: टमाटर के बाद प्याज भी हुआ महंगा, जानें क्या चल रहा भाव

Advertisement

सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष श्रीराम गाढ़वे ने कहा कि आगे प्याज के दाम बढ़ने की संभावना है

Last Updated- July 03, 2023 | 6:02 PM IST
onion export

प्याज पर भी महंगाई का रंग चढ़ने लगा है। किसानों को रूलाने के बाद अब प्याज उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ने लगी है। बारिश से नुकसान के कारण प्याज के दाम भी बढ़ रहे हैं। जानकारों के मुताबिक आगे इसकी कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

बारिश से भंडारण वाली प्याज को नुकसान से चढ़े दाम

महीने भर में मुख्य उत्पादक राज्य महाराष्ट्र की प्रमुख मंडी पिंपलगांव में प्याज के थोक भाव 200 से 1,700 रुपये से बढ़कर 350 से 2,400 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं।

दिल्ली की आजादपुर मंडी में इस दौरान ये भाव 375 से 1,500 रुपये से बढ़कर 750 से 2,250 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं।

उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार महीने भर में प्याज की औसत खुदरा कीमत में करीब 3 रूपये बढ़कर 25 रुपये किलो हो गई है।

सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष श्रीराम गाढ़वे ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि अस्थाई भंडार गृहों में 25 से 30 फीसदी प्याज का भंडारण होता है। बारिश के कारण इनमें रखी प्याज को नुकसान हुआ है। जिससे प्याज की कीमतें 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी हैं।

आजादपुर मंडी के प्याज कारोबारी पी एम शर्मा ने कहा कि बारिश से नुकसान के कारण मंडी में अच्छी गुणवत्ता की प्याज की कमी है। जिससे इस प्याज के भाव बढ़े हैं।

महाराष्ट्र के नासिक जिले के प्याज किसान संतराम डोंगरे ने बताया कि बारिश से भंडारगृहों में रखा प्याज गीला हो गया है। इसलिए किसान खराब प्याज को निकालने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। इसके दाम सुस्त हैं। लेकिन अच्छी गुणवत्ता वाली प्याज के दाम बढ़ रहे हैं।

आगे और महंगी हो सकती है प्याज

डोंगरे ने कहा कि वैसे तो प्याज की भरपूर उपलब्धता है। लेकिन बारिश के कारण प्याज को नुकसान हुआ है। जिससे अच्छी गुणवत्ता वाली प्याज की कमी हो सकती है। इसलिए आने वाले दिनों में प्याज के भाव 4 से 5 रुपये किलो बढ़ सकते हैं।

गाढ़वे कहते हैं कि आगे प्याज के दाम बढ़ने की संभावना है। लेकिन बहुत ज्यादा तेजी के आसार नहीं है क्योंकि इस साल भी प्याज का उत्पादन अधिक है। साथ ही भंडारण भी खूब हुआ है।

Advertisement
First Published - July 3, 2023 | 5:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement