facebookmetapixel
Advertisement
विरोध के बावजूद नहीं रुकेगी ग्रेट निकोबार पोर्ट परियोजना, तय समय पर होगी पूरी: पोत परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवालऑनलाइन बिकने वाले खाने-पीने के सामान पर एक्सपायरी डेट गायब, उपभोक्ता मामलों के विभाग में करें शिकायतअल नीनो और एथनॉल की बढ़ती मांग से चीनी उद्योग पर संकट, उत्पादन और निर्यात दोनों पर दबावEditorial: तेल की कीमतें घटीं, अब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने पर जोररुपये की कमजोरी की जड़ें कहीं गहरी, सिर्फ तेल और पश्चिम एशिया संकट नहीं जिम्मेदारसफर के अनुभव: अमेरिका यात्रा और भारत को लेकर निकले निष्कर्षतेल कीमतों का सबसे बुरा दौर बीत चुका, भाव 80-90 डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद: जिम बर्कहार्डGold-Silver Price: डॉलर की तेजी और ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने-चांदी में आई गिरावटसेबी का बड़ा प्रस्ताव: वित्तीय कंपनियों को मिलेगी सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट की अनुमति, विज्ञापन नियम होंगे आसानAI कंपनियों के लिए जोखिम ढांचा और नया कानून लाएगी सरकार, संसद में इस साल पेश हो सकता है विधेयक

मई में खली का निर्यात दोगुना हुआ

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:42 AM IST

देश का खली निर्यात मई, 2008 में दोगुने से ज्यादा होकर 4.7 लाख टन पर पहुंच गया। वियतनाम और कोरिया की ओर से जबरदस्त मांग की वजह से निर्यात में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई।


मुम्बई स्थित साल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स असोसिएशन आफ इंडिया ने सोमवार को कहा ” मई, 2008 में खली का निर्यात 4.73 लाख टन दर्ज किया गया, जबकि मई, 2007 में खली का निर्यात 2.35 लाख टन था।”

असोसिएशन के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों अप्रैल-मई में खली का कुल निर्यात 65 फीसदी तक बढ़कर 11.1 लाख टन रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कुल निर्यात 6.71 लाख टन था।

निर्यात के कारणों को सही बताते हुए सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स असोसिएशन के कार्यकारी निदेशक मेहता ने कहा, ‘पिछले एक वर्ष में सभी खाद्य तिलहनों की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं।’ किसान भारतीय खली की बढ़ती मांगों से खुश हैं। पश्चिम एशिया की तरफ से इसकी मांग विशेष रुप से अधिक है।

मेहता ने कहा, ‘अब लदाई में कमी आएगी क्योंकि तेल-वर्ष के बाकी समय में खली की उपलब्धता कम होगी।’ सोयाबीन की खली की कीमत आज प्रति टन बढ़ कर 432 डॉलर हो गई जबकि पिछले वर्ष मई में यह 272 डॉलर प्रति टन थी।  

Advertisement
First Published - June 9, 2008 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement