facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाईNEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहरनुवामा की नई रणनीति: IT-बैंकिंग पर भरोसा, ऑटो और मेटल शेयरों से सतर्क रहने की सलाहGold, Silver Price Today: सोना ₹2093 पड़ा कमजोर, चांदी ₹2.30 लाख के नीचे फिसलीकौन हैं कुणाल शाह? CRED के फाउंडर से WhatsApp के ग्लोबल हेड बनने तक का सफरकतर के गैस प्लांट में भयंकर विस्फोट! 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 66 घायलFortis में 19% और Medanta में 18% तक रिटर्न की उम्मीद, Hospital Stocks पर बुलिश मोतीलाल ओसवाल

ईरान के ताजा रुख से नरम पड़ा तेल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:45 AM IST

परमाणु कार्यक्रमों को लेकर ईरान की ओर से बातचीत की पेशकश किए जाने के बाद एशियाई बाजार में सोमवार को तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।


न्यू यॉर्क में अगस्त में डिलीवर होने वाला मुख्य तेल वायदा अनुबंध वाला लाइट स्वीट कच्चा तेल 1.56 डॉलर गिरकर 143.73 डॉलर प्रति बैरल पर रह गया है। गुरुवार को यह 145.29 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि अमेरिकी बाजार शुक्रवार को अवकाश के कारण बंद रहा था।

उधर, ब्रेंट नार्थ सी कच्चा तेल अगस्त आपूर्ति वाला अनुबंध भी गिरकर 144.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। टोक्यो में मित्सुबिशी कॉर्पोरेशन की इंटरनेशनल पेट्रोलियम बिजनेस प्रबंधक टोनी नुनान ने बताया कि ईरान की तरफ से थोड़ी नरमी दिखाई गई है।

उन्होंने बताया कि ईरान में तनाव में किसी भी प्रकार की कमी मूल्य के दबाव को कम करने का काम करेगी। इस साल की शुरुआत में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के आसपास थी पर ईरान मसले पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव होने से कच्चे तेल की कीमत ने कई रेकॉर्ड तोड़े हैं। इस वृद्धि के बाद दुनिया भर में महंगाई और सुस्त आर्थिक विकास दर एक समस्या बन कर उभरी है।

Advertisement
First Published - July 8, 2008 | 3:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement