facebookmetapixel
Advertisement
घर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंताकोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्स

तेल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:04 AM IST

तेल की कीमतों के रेकॉर्ड ऊंचाई छूने से विश्व भर के नेताओं द्वारा आर्थिक खतरे से संबंधित दी गई चेतावनी के बाद तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद आज तेल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। 


न्यू यॉर्क मुख्य वायदा तेल सौदा अगस्त डिलीवरी वाला लाइट स्वीट क्रूड 1.08 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 137.12 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। उल्लेखनीय है कि न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में मंगलवार को सौदा 5.33 डॉलर गिरकर 136.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था।

ब्रेंट नार्थ सी कच्चा तेल अगस्त आपूर्ति वाला सौदा भी 97 सेंट बढ़कर 137.40 डॉलर प्रति बैरल हो गया जो लंदन में मंगलवार को 5.44 डॉलर गिरकर 136.43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। जी-8 देशों के समूह ने कहा कि बढ़ती ऊर्जा कीमतों की वजह से वैश्विक विकास को बचाए रखने के लिए वह कार्रवाई करने के लिए तैयार है लेकिन जापान के शिखर सम्मेलन में ठोस कदम की घोषणा होना अभी बाकी है।

जी-8 देशों  ने तेल एवं खाद्यानन की कीमतों पर गहरी चिंता व्यक्त की है।  उल्लेखनीय है कि एक साल के दौरान तेल की कीमत लगभग दोगुनी हो गई है। कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर दुनिया भर के लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन भी किया था। हांगकांग स्थित मैक्वायर सिक्योरिटीज में तेल विशेषज्ञ डेविड जॉनसन ने कहा, ‘जी-8 शिखर सम्मेलन में लोग इस बात पर जोर दे रहे हैं कि ईंधन की बढ़ती कीमतें आर्थिक विकास को घटा सकती हैं।’

Advertisement
First Published - July 9, 2008 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement