facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी निवेशकों को मिल सकती है DMA की सुविधाअब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंता

मानसून आने से मक्के की बुआई प्रभावित

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:44 AM IST

समय से पहले मानसून के आने से जहां काफी किसानों को राहत मिली है वहीं हिमाचल के किसानों के  सामने इसके चलते काफी समस्याएं पैदा हो गयी है।


समय से पहले ही मानसून के आने और वहां लगातार हो रही बारिश से राज्य के निचले हिस्से में अब तक मक्के की बुआई नहीं हो सकी है। हालांकि जानकार ज्यादा पानी चाहने वाले धान की खेती को लेकर काफी खुश हैं।

राज्य के कृषि विभाग के निदेशक जे.सी. राणा ने बताया कि राज्य के 2,77,000 हेक्टेयर में मक्के की खेती होती है। पर समय पूर्व भारी बारिश से ऊना और बिलासपुर जिले के कम से कम 35,000 हेक्टेयर क्षेत्र में इसकी फसल नहीं लगायी जा सकी है। अमूमन इसकी बुआई 20 जून तक पूरा हो जाती है पर इस बार इससे कोई 3 हफ्ते पहले ही राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है।

Advertisement
First Published - June 20, 2008 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement