facebookmetapixel
Advertisement
Zepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?Stocks To Watch Today: HAL से मेगा ऑर्डर, Zepto की ₹1,000 करोड़ फंडिंग, RailTel के नतीजे… आज इन शेयरों में दिख सकती है तेजीअमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षित

Kharif sowing 2023: मॉनसून में देरी के बावजूद धान का रकबा 400 लाख हेक्टेयर के पार

Advertisement

दलहन फसलों की बोआई में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। तिलहन फसलों का रकबा भी करीब एक फीसदी घटा है

Last Updated- September 08, 2023 | 7:24 PM IST
crops

खरीफ फसलों की बोआई लगभग खत्म हो चुकी है। मॉनसून में देरी और इसके बाद बारिश में कमी के बावजूद खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान का रकबा 400 लाख हेक्टेयर पार कर गया, जबकि धान को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। दलहन फसलों की बोआई में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। तिलहन फसलों का रकबा भी करीब एक फीसदी घटा है।

धान का रकबा 2.70 फीसदी बढ़ा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 8 सितंबर तक 403.41 लाख हेक्टेयर में धान की बोआई हो चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकडा 392.81 लाख हेक्टेयर था। मानसून देर से आने के बावजूद धान के रकबा में 2.70 फीसदी बढोतरी दर्ज की गई है। गन्ने का रकबा 7.66 फीसदी बढ़कर 59.91 लाख हेक्टेयर रहा। कपास की बोआई में करीब 2 फीसदी कमी आई है। खरीफ फसलों की कुल बोआई पिछले साल के लगभग बराबर ही है। इस साल अब तक 1,088.50 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें बोई जा चुकी हैं। पिछले साल इस समय 1,088 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें बोई गईं थी।

दलहन फसलों का रकबा 8.59 फीसदी घटा

इस सप्ताह तक 119.91 लाख हेक्टेयर में दलहन फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि की बोआई 131.17 लाख हेक्टेयर से 8.59 फीसदी कम है। खरीफ सीजन की प्रमुख दलहन फसल अरहर का रकबा 5.89 फीसदी घटकर 42.92 लाख हेक्टेयर, मूंग का रकबा 7.60 फीसदी घटकर 31.11 लाख हेक्टेयर और उड़द का रकबा 13.98 फीसदी घटकर 31.89 लाख हेक्टेयर रहा।

सोयाबीन की बोआई में इजाफा, कुल तिलहन फसलों का रकबा घटा

इस खरीफ सीजन में तिलहन फसलों की बोआई में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इस सप्ताह तक 191.49 लाख हेक्टेयर में तिलहन फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में 193.30 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से 0.93 फीसदी कम है। हालांकि खरीफ सीजन की प्रमुख तिलहन फसल सोयाबीन का रकबा एक फीसदी बढ़कर 125.40 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया। खरीफ सीजन की दूसरी प्रमुख तिलहन फसल मूंगफली का रकबा 3.46 फीसदी घटकर 43.73 लाख हेक्टेयर रह गया। तिल का रकबा 7.62 फीसदी गिरावट के साथ 11.98 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया। अरंडी का रकबा 13.36 फीसदी बढ़कर 9 लाख हेक्टेयर हो गया।

मोटे अनाजों की बोआई बढ़ी

चालू खरीफ सीजन में अब तक 182.21 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में 181.24 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से करीब आधा फीसदी अधिक है। बाजरा का रकबा 0.38 फीसदी बढ़कर 70.84 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया। मक्का की बोआई 2.36 फीसदी बढ़कर 83.33 लाख हेक्टेयर और रागी का रकबा 0.56 फीसदी घटकर 8.73 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि ज्वार का रकबा 1.50 फीसदी बढ़कर 14.08 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 7:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement