facebookmetapixel
Advertisement
Titan ने रचा नया इतिहास! ₹5,000 के पार पहुंचा शेयर, जून से 26% की उड़ान; अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा बुक करें?अगस्त में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का समय से पहले रिडेम्पशन: ये निवेशक समय से पहले बाहर निकल सकते हैं8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्नJuniper Green Energy IPO Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 9% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंगGold silver price today: भू राजनीतिक तनाव कम होने से सोना ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा, चांदी भी चमकीPNB दे रहा FCNR(B) FD पर 6.6% तक ब्याज; जानें SBI, HDFC, ICICI समेत किस बैंक में कितना मिलेगा रिटर्नAirtel के शेयर को आगे क्या दौड़ाएगा? टैरिफ बढ़ोतरी से लेकर डेटा सेंटर तक 5 बड़े ट्रिगरUTI के दौर से SIP तक, कैसे बदल गया म्युचुअल फंड?पश्चिमी मानक भारत पर न थोपें, छोटी कारों का बाजार खत्म नहीं हुआ: आर. सी. भार्गवHDFC Bank पर उठे सवालों के बीच चेयरमैन ने क्या कहा?

दालों में उछाल

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:35 PM IST

सीमित आपूर्ति के बीच स्थानीय मांग बढ़ने से 15 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान दिल्ली-दलहन और दाल बाजार में चना, मलका, मसूर और मसूर दाल की कीमतों में तेजी दर्ज हुई।


खरीदारी और बिकवाली के बीच अन्य दलहन और दालों के भाव पूर्वस्तर पर अपरिवर्तित बंद हुए।


बाजार सूत्रों के अनुसार उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के बीच स्थानीय मांग बढ़ने से दालों की कीमतों में उछाल आया। उन्होंने बताया कि हरी सब्जियों के आसमान छूते दामों के कारण दालों की मांग बढ़ गई।
मूंग, मलका, मसूर, उड़द और चना दाल के भाव कम आपूर्ति के बीच स्टॉकिस्टों और स्थानीय कारोबारियों की मांग बढ़ने से तेजी दर्शाते हुए बंद हुए।
दाल मूंग छिल्का स्थानीय और सर्वोत्तम क्वॉलिटी के भाव क्रमश: 2800-3000 रुपये और 3050-3400 रुपये से बढकर सप्ताहांत में क्रमश: 2800-3050 रुपये और 3100-3400 रुपये प्रति क्ंविटल पर बंद हुए।


मूंग दाल धोया स्थानीय और सर्वोत्तम क्वॉलिटी के भाव क्रमश: 2900-3100 रुपये और 3100-3500 रुपये से बढ़कर सप्ताहांत में क्रमश: 2900-3150 रुपये और 3100-3550 रुपये प्रति क्ंविटल पर बंद हुए।
मसूर दाल स्थानीय और सर्वोत्तम क्वॉलिटी के भाव क्रमश: 3700-3900 रुपये और 4000-4150 रुपये से बढ़कर सप्ताहांत में क्रमश: 3900-4100 रुपये और 4200-4500 रुपये प्रति क्ंविटल पर बंद हुए। लिवाली का भारी समर्थन मिलने से दाल चना सर्वोत्तम क्वॉलिटी के भाव 3200-3300 रुपये से बढ़कर सप्ताहांत में 3200-3350 रुपये प्रति क्ंविटल पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - March 17, 2008 | 11:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement