facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई के मोर्चे पर राहत! जुलाई में WPI घटकर 9.78%, खाने-पीने की चीजों और ईंधन के भाव पड़े नरमडोमिनोज पिज्जा-पोपायेज की दमदार ग्रोथ से जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर में 6% उछाल, क्या ₹625 तक जाएगा भाव?दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिए

देश का काजू निर्यात सितंबर में 38 प्रतिशत घटकर 2.271 करोड़ डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:21 PM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गहराती प्रतिस्पर्धा की वजह से लगातार 11 महीने से घट रहा देश का काजू निर्यात सितंबर 2022 में 38 प्रतिशत घटकर 2.271 करोड़ डॉलर रह गया है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक काजू के निर्यात में पिछले वर्ष नवंबर से गिरावट आ रही है। अप्रैल में निर्यात में 34 प्रतिशत, मई में 30 प्रतिशत, जून में 6 प्रतिशत, जुलाई में 26.62 फीसद की गिरावट आई और अगस्त में काजू का निर्यात 31.5 प्रतिशत घट गया। 

कर्नाटक के काजू विनिर्माता संगठन के उपाध्यक्ष तुकाराम प्रभु ने कहा कि ‘विशेष कृषि एवं ग्राम उद्योग योजना’ के तहत मिलने वाले निर्यात प्रोत्साहन के बंद होने का भी असर पड़ा है। प्रभु ने कहा, ‘निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अभी कोई प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। हालांकि वैश्विक बाजार में अच्छी मांग है, हमारे यहां का काजू वियतनाम के काजू से कहीं अधिक अच्छा है।’ केरल के काजू निर्यातकों का कहना है कि घरेलू दाम निर्यात के दामों के मुकाबले 15 फीसदी अधिक हैं। इसलिए कारोबारी यहां बिक्री करना चाहते हैं।
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण(एपीडा) के आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अगस्त की अवधि के दौरान निर्यात 25.16 फीसद की गिरावट के साथ 11.3 करोड़ डॉलर रहा है। भारतीय निर्यातकों को वियतनाम के अलावा तंजानिया, आइवरी कोस्ट जैसे अफ्रीकी देशों से भी कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - October 23, 2022 | 7:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement