facebookmetapixel
Advertisement
विरोध के बावजूद नहीं रुकेगी ग्रेट निकोबार पोर्ट परियोजना, तय समय पर होगी पूरी: पोत परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवालऑनलाइन बिकने वाले खाने-पीने के सामान पर एक्सपायरी डेट गायब, उपभोक्ता मामलों के विभाग में करें शिकायतअल नीनो और एथनॉल की बढ़ती मांग से चीनी उद्योग पर संकट, उत्पादन और निर्यात दोनों पर दबावEditorial: तेल की कीमतें घटीं, अब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने पर जोररुपये की कमजोरी की जड़ें कहीं गहरी, सिर्फ तेल और पश्चिम एशिया संकट नहीं जिम्मेदारसफर के अनुभव: अमेरिका यात्रा और भारत को लेकर निकले निष्कर्षतेल कीमतों का सबसे बुरा दौर बीत चुका, भाव 80-90 डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद: जिम बर्कहार्डGold-Silver Price: डॉलर की तेजी और ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने-चांदी में आई गिरावटसेबी का बड़ा प्रस्ताव: वित्तीय कंपनियों को मिलेगी सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट की अनुमति, विज्ञापन नियम होंगे आसानAI कंपनियों के लिए जोखिम ढांचा और नया कानून लाएगी सरकार, संसद में इस साल पेश हो सकता है विधेयक

तीन महीने बाद फिर शुरू होगा चांदी का आयात

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:44 AM IST

करीब तीन महीने से लगभग रुका पड़ा चांदी का आयात एक बार फिर शुरू होगा। उद्योग से जुड़े एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि मांग में कमी के चलते चांदी का आयात लगभग बंद था, लेकिन इसके अब शुरू होने की उम्मीद है।


मांग में कमी के चलते भारत ने चांदी का आयात अप्रैल तक बंद कर दिया था। बॉम्बे बुलियन असोसिएशन के प्रेजिडेंट सुरेश हुंडिया ने बताया कि मई-जून के दौरान हालांकि करीब 24 टन चांदी का आयात हुआ। उन्होंने कहा कि इस महीने चांदी की मांग काफी कम रहेगी, लेकिन अगले दो महीने में इसमें रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

भारत के ग्रामीण इलाकों में 3-4 हजार टन चांदी की मांग होती है और इन इलाकों में कृषि की पैदावार जून से सितंबर तक आती है। वैसे चांदी की कीमत में गिरावट की संभावना जताई जा रही है और यह वर्तमान में 23200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से लुढ़ककर 22100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक आ सकता है।

हुंडिया ने कहा कि दो महीने पहले चांदी की कीमत 28000 रुपये प्रति किलोग्राम के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। कमोडिटी एक्सचेंजों में भी चांदी की कीमत में गिरावट आई है। एमसीएक्स में चांदी का जुलाई वायदा और सितंबर वायदा करीब 1.08 फीसदी गिरकर क्रमश: 23173 रुपये और 23341 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है।

Advertisement
First Published - June 16, 2008 | 1:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement