facebookmetapixel
Advertisement
अब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंताकोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेत

26 जून तक फिर बंद हुई गुंटूर मंडी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:03 AM IST

लाल मिर्च काबंद पड़ा सबसे बड़ा थोक बाजार गुंटूर मंडी आखिरकार 50 दिनों के बाद खुला, लेकिन आग में स्वाहा हुए माल के भुगतान को लेकर क्रेताओं और विक्रेताओं की बीच हुई झडप के बाद मंडी को एक बार फिर से बंद कर दिया गया।


बाद में कारोबारियों की हुई बैठक में बाजार को 27 जून को दोबारा खोलने का फैसला किया गया। गौरतलब है कि तीन मई को यहां लगी भीषण आग से 30 करोड़ रुपये की रेड चिली सहित 200 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ था।

अशोक ऐंड कंपनी के अशोक दत्तानी के अनुसार तीन मई को बाजार में जब आग लगी थी तो उस समय कारोबार बंद हो चुका था। जिन लोगों ने अपना माल बेचा था, उनके पास इस बात की रसीद उपलब्ध है। लम्बे इंतजार केबाद जब बाजार खुला तो इन लोगों को उम्मीद थी कि उनका पैसा मिल जाएगा, लेकिन खरीदारों का तर्क है कि जब पूरा माल आग में जल कर खाक हो गया तो हम इसका पैसा कहां से अदा करें। इसी बात को लेकर क्रेताओं और विक्रेताओं में विवाद हो गया।

विवाद को गहराते हुए देखकर बाजार बंद करना पड़ा। गुंटूर मंडी देश की सबसे बड़ी लाल मिर्च की मंडी  है। 3 मई को जब आग लगी थी तो उस दिन यहां लगभग 15-20 हजार बोरी का कारोबार हुआ था।

Advertisement
First Published - June 23, 2008 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement