facebookmetapixel
Advertisement
क्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेतAMFI की नई लिस्ट में हो सकते हैं बड़े बदलाव, BSE और Vodafone Idea बन सकते हैं लार्जकैपEPFO Nominee Rule: नॉमिनी नहीं जोड़ा तो क्या डूब जाएगा PF का पैसा? जानिए परिवार को कैसे मिलेगा दावा6-9 महीने में 10% उछाल का अनुमान, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह गैस स्टॉक?

गैर-बासमती चावल निर्यात पाबंदी की समीक्षा करेगी सरकार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:43 PM IST

सरकार अगले सप्ताह गैर-बासमती चावल के निर्यात पर लगे प्रतिबंध की समीक्षा करेगी लेकिन उससे पहले इसके कुल उपलब्ध भंडार का लेखा-जोखा लेगी।


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ ने आज कहा, ‘हम आधिकारिक मंत्रियों के समूह (ईजीओएम) की एक बैठक करने वाले हैं जो फूड स्टॉक, फसल की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए निर्णय लेगा।’

उन्होंने कहा कि सभी मानदंडों जैसे कुल सरकारी खरीद और उत्पादन पर ईजीओएम विचार करेगी। विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी की अगुवाई वाले ईजीओएम में कृषि मंत्री शरद पवार, वित्त मंत्री पी चिदंबरम, वाणिज्य मंत्री और योजना आयोग के डिप्टी चेयरमैन मोंटेक सिंह अहलूवालिया शामिल होंगे।

विभिन्न खाद्य पदार्थों में सरकार ने आम तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले चावल के निर्यात पर मार्च महीने में प्रतिबंध लगा दिया था ताकि इसकी घरेलू उपलब्धता में बढ़त हो और महंगाई पर काबू किया जा सके जो तब से अब तक लगभग 12 प्रतिशत के स्तर पर आ पहुंची है। गैर-बासमती चावल पर प्रतिबंध लगाने के अलावा महंगे बासमती चावल के निर्यात पर भी कुछ प्रतिबंध लगाए गए थे। जिसमें न्यूनतम मूल्य निर्धारण 1,000 डॉलर प्रति टन और निर्यात कर लगाया जाना शामिल है।

Advertisement
First Published - August 2, 2008 | 12:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement