facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

2023-24 सीजन में चीनी निर्यात की अनुमति देने से सरकार ने किया इनकार

Advertisement

खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ फिलहाल, सरकार चीनी निर्यात पर विचार नहीं कर रही है, हालांकि उद्योग ने इसका अनुरोध किया है।’

Last Updated- April 15, 2024 | 10:28 PM IST
Sugar

सरकार ने अक्टूबर में समाप्त होने वाले मौजूदा 2023-24 सीज़न में चीनी निर्यात की अनुमति देने की संभावना से सोमवार को इनकार कर दिया। वर्तमान में चीनी के निर्यात पर अनिश्चित समय तक के लिए प्रतिबंध लगा हुआ है।

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने सरकार से 2023-24 सीज़न में 10 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति देने का अनुरोध किया है। उसे सीज़न के अंत तक पर्याप्त भंडार होने की उम्मीद है।

खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ फिलहाल, सरकार चीनी निर्यात पर विचार नहीं कर रही है, हालांकि उद्योग ने इसका अनुरोध किया है।’ देश का चीनी उत्पादन चालू 2023-24 सीज़न में मार्च तक तीन करोड़ टन को पार कर गया था।

इस्मा ने 2023-24 सीज़न के लिए शुद्ध चीनी उत्पादन अनुमान को संशोधित कर 3.2 करोड़ टन कर दिया है। सरकार ने चीनी उत्पादन 3.15-3.20 करोड़ टन होने का अनुमान लगाया है। इस बीच, सरकार चीनी मिलों को इस साल इथेनॉल उत्पादन के लिए बी-हैवी श्रेणी के शीरा के अतिरिक्त भंडारण का इस्तेमाल करने की अनुमति देने पर विचार कर रही है।

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 10:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement