facebookmetapixel
Advertisement
Brent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिमDefence Stocks: HAL और Solar Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया FY27-FY28 में क्यों बढ़ सकते हैं ऑर्डर?Stock Market Today: GIFT Nifty से कमजोर शुरुआत के संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; US-Iran तनाव पर निवेशकों की नजरJefferies के Chris Wood के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव! HDFC Bank और PB Fintech की जगह MCX और Lenskart को किया शामिलकच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 83 डॉलर के पार; मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई की चिंता बढ़ीStocks To Watch Today: Alkem, Dabur से KPIT तक कई बड़े अपडेट, आज इन शेयरों में रह सकती है जबरदस्त हलचलग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी 

Gold-Silver Price Today: खुशखबरी! सोना फिसला, 85,700 रुपये के करीब पहुंचा; चांदी भी हुई सस्ती

Advertisement

Gold Price Today: MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 294 रुपये की गिरावट के साथ 85,740 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- March 07, 2025 | 9:43 AM IST

Gold-Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 85,700 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 97,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी जा रही है।

सोना के वायदा भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 294 रुपये की गिरावट के साथ 85,740 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 300 रुपये की गिरावट के साथ 85,734 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 85,775 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 85,720 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी साल 86,592 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक पड़ी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 185 रुपये की गिरावट के साथ 97,956 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 249 रुपये की गिरावट के साथ 97,892 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,956 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,801 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ते हुए सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 2,919.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,926.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 11.90vडॉलर की गिरावट के साथ 2,914.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.21 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.33 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 33.21 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 7, 2025 | 9:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement