facebookmetapixel
Advertisement
विरोध के बावजूद नहीं रुकेगी ग्रेट निकोबार पोर्ट परियोजना, तय समय पर होगी पूरी: पोत परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवालऑनलाइन बिकने वाले खाने-पीने के सामान पर एक्सपायरी डेट गायब, उपभोक्ता मामलों के विभाग में करें शिकायतअल नीनो और एथनॉल की बढ़ती मांग से चीनी उद्योग पर संकट, उत्पादन और निर्यात दोनों पर दबावEditorial: तेल की कीमतें घटीं, अब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने पर जोररुपये की कमजोरी की जड़ें कहीं गहरी, सिर्फ तेल और पश्चिम एशिया संकट नहीं जिम्मेदारसफर के अनुभव: अमेरिका यात्रा और भारत को लेकर निकले निष्कर्षतेल कीमतों का सबसे बुरा दौर बीत चुका, भाव 80-90 डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद: जिम बर्कहार्डGold-Silver Price: डॉलर की तेजी और ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने-चांदी में आई गिरावटसेबी का बड़ा प्रस्ताव: वित्तीय कंपनियों को मिलेगी सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट की अनुमति, विज्ञापन नियम होंगे आसानAI कंपनियों के लिए जोखिम ढांचा और नया कानून लाएगी सरकार, संसद में इस साल पेश हो सकता है विधेयक

डॉलर की मजबूती से सोने में नरमी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:02 AM IST

यूरो की तुलना में डॉलर में रेकॉर्ड तेजी आने से वायदा बाजार में बुधवार को सोने में लगभग 3 फीसदी की गिरावट देखी गयी।


यूरोपीय मुद्रा यूरो और जापानी मुद्रा येन की तुलना में अमेरिकी डॉलर का भाव पिछले तीन महीने के अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। इसके प्रभावित होकर कारोबारियों ने बिकवाली शुरू कर दी और इसके चलते सोने में लगभग 3 फीसदी की कमी देखी गयी।

एमसीएक्स में फरवरी सौदे के लिए सोने का भाव 3 फीसदी गिरकर 12,296 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं दिसंबर सौदे के लिए सोने में 0.51 फीसदी की कमी हुई और यह 12,233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

हालांकि अगस्त में डिलिवर होने वाले सौदे का वायदा भाव 0.19 फीसदी चढ़कर 12,174 रुपये और अक्टूबर सौदे का 0.16 फीसदी चढ़कर 12,182 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि अगस्त सौदे के लिए सोने के सिक्के की वृद्धि हुई और यह 0.34 फीसदी चढ़कर 9,900 प्रति 8 ग्राम पर पहुंच गया। जुलाई सौदे के भाव में 0.03 फीसदी की कमी हुई और यह 9,855 रुपये प्रति 8 ग्राम तक चला गया।

Advertisement
First Published - June 11, 2008 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement