facebookmetapixel
Advertisement
विरोध के बावजूद नहीं रुकेगी ग्रेट निकोबार पोर्ट परियोजना, तय समय पर होगी पूरी: पोत परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवालऑनलाइन बिकने वाले खाने-पीने के सामान पर एक्सपायरी डेट गायब, उपभोक्ता मामलों के विभाग में करें शिकायतअल नीनो और एथनॉल की बढ़ती मांग से चीनी उद्योग पर संकट, उत्पादन और निर्यात दोनों पर दबावEditorial: तेल की कीमतें घटीं, अब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने पर जोररुपये की कमजोरी की जड़ें कहीं गहरी, सिर्फ तेल और पश्चिम एशिया संकट नहीं जिम्मेदारसफर के अनुभव: अमेरिका यात्रा और भारत को लेकर निकले निष्कर्षतेल कीमतों का सबसे बुरा दौर बीत चुका, भाव 80-90 डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद: जिम बर्कहार्डGold-Silver Price: डॉलर की तेजी और ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने-चांदी में आई गिरावटसेबी का बड़ा प्रस्ताव: वित्तीय कंपनियों को मिलेगी सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट की अनुमति, विज्ञापन नियम होंगे आसानAI कंपनियों के लिए जोखिम ढांचा और नया कानून लाएगी सरकार, संसद में इस साल पेश हो सकता है विधेयक

वायदा बाजार में फिसला सोना

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:00 AM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चमक फीकी पड़ने से घरेलू बाजार में व्यापारियों ने सोने में बिकवाली शुरू कर दी जिससे वायदा बाजार में सोने के भाव में 1.17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।


डॉलर के मजबूत होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में गिरावट के असर से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलिवरी के लिए सोने का भाव 1.17 फीसदी लुढ़ककर 12,451 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। उधर, सिंगापुर में सोने का भाव 4.75 डॉलर घटकर 888.15 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

घरेलू बाजार में अगस्त डिलिवरी के लिए सोने का भाव 0.51 फीसदी घटकर 12,368 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोने की ही तरह चांदी में भी गिरावट का रुख रहा। एक्सचेंज में जुलाई डिलिवरी के लिए चांदी का भाव 1.05 फीसदी घटकर 23,933 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। जबकि सितंबर ठेके के मूल्य में 0.95 फीसदी की गिरावट आयी। इनमें गिरावट की वजह डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत का कम होना है।

Advertisement
First Published - June 10, 2008 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement