facebookmetapixel
Advertisement
थोक महंगाई अगस्त में बढ़कर 9.92% पर, खाने-पीने की चीजों से लेकर ईंधन तक बढ़े दामSGB 2019-20 सीरीज X ने दिया 264 फीसदी रिटर्न, RBI ने 15,328 रुपये प्रति यूनिट तय किया एग्जिट प्राइसडीपफेक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! गुजरात हाई कोर्ट की कार्यवाही पर रोक, AI कंटेंट को लेकर केंद्र की याचिका पर सुनवाईएक साल में 52% की गिरावट, अब ₹1,303 करोड़ का ऑर्डर मिलने से फोकस में KEC Internationalइलेक्ट्रिक कार नहीं, स्कूटर और ऑटो चला रहे भारत की EV मार्केट; निवेश का बड़ा मौका कहां?IPO की भीड़ में कौन सस्ता, कौन महंगा? ₹84 से ₹1,785 तक के 5 इश्यू का वैल्यूएशन टेस्टआरटीआई से मनरेगा तक… एम वीरप्पा मोइली ने बताया कौन से सुधार हुए सफल और कहां अब भी बाकी है बड़ी चुनौती₹3.6 लाख करोड़ का हुआ स्मॉल कैप फंड बाजार, लेकिन क्या भीड़ बढ़ने से घट रहा कमाई का मौका?ब्रिक्स देश ऑडिट और सांख्यिकी में सहयोग बढ़ाएंगे, AI से आधुनिक होगा डेटा सिस्टमब्रिक्स के श्रम उपायों से सदस्य देशों में भर्तियां आसान होंगी, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे

Gold-Silver Price Today: नई ऊंचाई पर पहुंचे चांदी के भाव, सोना भी चमका

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 12:19 PM IST
Gold and Silver price

इस सप्ताह सोने-चांदी के वायदा भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को सोने के वायदा भाव ने सर्वोच्च स्तर छू लिया था और आज चांदी के वायदा भी नई ऊंचाई पर पहुंच गए।

चांदी के वायदा भाव 78,292 रूपये के सर्वोच्च स्तर पर

चांदी के वायदा भाव गुरुवार को 78,115 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद आज फिर नई ऊंचाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) शुक्रवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 78,292 रुपये किलो पर पहुंच गया, जो अब तक का सर्वोच्च भाव है। साथ यह आज का उच्च स्तर भी है। चांदी का यह कॉन्ट्रैक्ट 62 रुपये की तेजी के साथ 78,100 रुपये के भाव पर खुला और खबर लिखे जाने के समय यह 179 रुपये की तेजी के साथ 78,217 रुपये किलो पर कारोबार कर रहा था।

सोना भी चमका

MCX पर शुक्रवार को सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 73 रुपये की तेजी के साथ 61,566 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला और खबर लिखे जाने के समय यह 101 रुपये की तेजी के साथ 61,594 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने आज 61,629 रुपये के भाव पर दिन उच्च स्तर छू लिया। गुरुवार को इस कॉन्ट्रैक्ट के भाव 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट व जिंस विशेषज्ञ अनुज गुप्ता कहते हैं कि फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ने के साथ ही डॉलर इंडेक्स कमजोर है। इसके अलावा USA में बैंक संकट और लोगों बांड में डाले पैसे वापस करने में आ रही दिक्कतों के कारण भी सोने-चांदी के भाव बढ़ने को बल मिल रहा है। USA में आ रही दिक्कतों के कारण सोने-चांदी की मांग बढ़ने की संभावना है। इससे आगे भी इनकी कीमतें तेज रह सकती हैं। चांदी के वायदा भाव 80 हजार किलो तक जा सकते हैं। चांदी का अगला टारगेट 62 हजार रुपये का है। इसके पूरा होने के बाद भाव 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement