facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

Gold-Silver Price Today: चांदी 72 हजार रुपये से नीचे, जानें सोने के लेटेस्ट रेट

Advertisement
Last Updated- June 08, 2023 | 11:14 AM IST
Gold and silver price outlook

Gold-Silver Price Today: सोने चांदी की वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। इस तेजी के बाद भी चांदी के वायदा भाव 72 रुपये और सोना के वायदा भाव 60 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं। सोने के भाव बाद में नरम पड़ गए।

चांदी चमकी, भाव 72 हजार रुपये से ही नीचे

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 73 रुपये की तेजी के साथ 71,798 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 185 रुपये की तेजी के साथ 71,910 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,945 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,790 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना के वायदा भाव तेजी के साथ खुले, बाद में पड़े नरम

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 25 रुपये की तेजी के साथ 59,528 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 18 रुपये की गिरावट के साथ 59,485 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,545 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,467 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - June 8, 2023 | 11:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement