facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Gold, Silver price today: सोना सुस्त और चांदी तेज, चेक करें लेटेस्ट रेट

Advertisement

सोने (Gold) के उलट चांदी (Silver) के वायदा भाव में तेजी देखने को मिली और इसके वायदा भाव तेजी के साथ खुले।

Last Updated- May 28, 2024 | 12:38 PM IST
Gold-Silver price today

Gold silver price today: सोने के वायदा कारोबार में आज नरमी देखने को मिल रही है। आज इसके वायदा भाव गिरावट के साथ खुले, जबकि सोमवार को इसके भाव में तेजी देखी गई थी। आज इसके वायदा भाव गिरकर 72 हजार रुपये से नीचे आ गए।

सोने (Gold) के उलट चांदी (Silver) के वायदा भाव में तेजी देखने को मिली और इसके वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय इसके वायदा भाव 94,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। सोने के वायदा भाव 71,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोना के वायदा भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 16 रुपये की गिरावट के साथ 71,993 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 88 रुपये की गिरावट के साथ 71,921 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,000 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,859 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के भाव चमके

सोने के उलट चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 100 रुपये की तेजी के साथ 94,708 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 72 रुपये की तेजी के साथ 94,680 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 94,778 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 94,551 रुपये के भाव पर दिन निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा भाव ने 95, 950 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - May 28, 2024 | 9:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement