facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका

Gold-Silver Price Today: सोना 61 हजार के पार पहुंचा, चांदी 75 हजार के ऊपर

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 12:05 PM IST
Gold all time high

इस सप्ताह सोने—चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। चांदी के वायदा भाव बढ़कर 75 हजार रुपये पार कर गए हैं। सोने के वायदा भी सर्वोच्च स्तर को छू चुके हैं। बुधवार को भी सोने—चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।

चांदी के वायदा भाव 32 महीने के उच्च स्तर पर
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट 74,950 रुपये के भाव पर खुला, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग प्राइस 74,618 रुपये किलो था। इस तरह आज चांदी का यह कॉन्ट्रैक्ट पिछले क्लोजिंग प्राइस की तुलना में 338 रुपये की तेजी के साथ खुला। खबर लिखे जाने के समय इसने 75,175 रूपये का ऊपरी स्तर छू लिया। चांदी का यह भाव 32 महीने का उच्च स्तर है। इस समय 438 रुपये की तेजी के साथ 75,056 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोना के वायदा भाव भी सर्वोच्च स्तर पर
सोने के वायदा भाव ने मंगलवार को 61,145 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था। बुधवार को MCX पर सोने का वायदा भाव पिछले क्लोजिंग प्राइस की तुलना में 70 रुपये तेजी के साथ 61,024 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय इसने दिन का 61,100 रूपये का ऊपरी स्तर छू लिया और यह 145 रुपये की तेजी के साथ 61,099 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 11:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement