facebookmetapixel
Advertisement
Delhi-NCR में अब AI काटेगा चालान! सड़कों पर शुरू हुआ नया सिस्टम, जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारीPF खाताधारक दें ध्यान! 26 जून से तीन दिनों तक नहीं निकाल पाएंगे पैसा, EPFO पोर्टल रहेगा बंदApple सप्लायर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़ा साइबर अटैक, डार्क वेब पर लीक हुआ डेटा; सुरक्षा हुई सख्तन्यू लेबर कोड से बदलेगा सैलरी का गणित? अप्रेजल में पैकेज तो बढ़ेगा, पर हाथ में आने वाला पैसा घटेगा!अमेरिका-ईरान डील से भारत को मिलेगा बड़ा फायदा? गोल्डमैन सैक्स ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमानआइसलैंड में गूंजी भारतीय आमों की मिठास, निर्यात की संभावना तलाशने में जुटी सरकारExplainer: नौकरी और फ्रीलांसिंग दोनों से हुई कमाई? नोटिस से बचने के लिए समझ लें टैक्स के नियमअब बच्चों से सीख रहे हैं माता-पिता! UPI से निवेश तक Gen Z संभाल रही है परिवार की फाइनेंस क्लासOPS पर सरकार का बड़ा फैसला! 2004 के बाद नौकरी वालों को भी मिलेगी पुरानी पेंशन? जानिए पूरा मामलाअयोध्या राम मंदिर दान विवाद: चंपत राय व अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Gold-Silver Price today: सोना 61 हजार के करीब, चांदी 76 हजार के पार

Advertisement
Last Updated- April 12, 2023 | 1:11 PM IST
Gold silver price today

चांदी के वायदा भाव अब बढकर 76 हजार रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। बुधवार को चांदी की वायदा कीमतों में तेजी दर्ज की गई। चांदी के साथ सोने के वायदा भाव भी तेजी के साथ खुले और इसके भाव 61 हजार के करीब पहुंच गए।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट 75,692 रुपये के भाव पर खुला, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग प्राइस 75,040 रुपये किलो था।

इस तरह आज चांदी का यह कॉन्ट्रैक्ट पिछले क्लोजिंग प्राइस की तुलना में 652 रुपये की तेजी के साथ खुलकर खबर लिखे जाने के समय इसने 76,009 रुपये प्रति किलो दिन का ऊपरी स्तर छू लिया। साथ ही यह इस समय 743 रुपये तेजी के साथ 75,783 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोना भी हुआ महंगा

बुधवार को सोने की वायदा कीमतों में भी तेजी देखी गई। MCX पर सोने का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 60,779 रुपये के भाव पर खुला, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस 60,505 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 274 रुपये ज्यादा था।

खबर लिखे जाने के समय यह 298 रुपये की तेजी के साथ 60,803 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,950 रूपये दिन का ऊपरी स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव 61,145 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गए थे।

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 12:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement