facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारी

Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी 75 हजार पार

Advertisement

सोने के वायदा भाव बढ़कर 59 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं, जबकि चांदी की वायदा कीमत बढ़कर 75 हजार रुपये पार कर चुकी है।

Last Updated- July 14, 2023 | 10:22 AM IST
Gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के वायदा भाव में आज भी तेजी देखी गई। दोनों के वायदा भाव शुक्रवार को तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव बढ़कर 59 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं, जबकि चांदी की वायदा कीमत बढ़कर 75 हजार रुपये पार कर चुकी है। सोने—चांदी की वायदा कीमतों में तेजी आगे भी जारी रह सकती है।

चांदी चमकी, वायदा भाव 75 हजार से ऊपर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 154 रुपये की तेजी के साथ 75,480 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 319 रुपये की तेजी के साथ 75,645 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,700 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,480 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

ये भी पढ़े: Delhi Gold Silver Rate: चांदी में आई 2,300 रुपये की दमदार उछाल, सोना 400 रुपये चढ़ा

सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले

चांदी के साथ ही आज सोने के वायदा भाव में भी तेजी देखी गई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 25 रुपये की तेजी के साथ 59,264 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 36 रुपये की तेजी के साथ 59,275 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,293 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,253 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - July 14, 2023 | 10:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement